Israel Attacks Iran : ईरान करेगा इजराइल पर पलटवार? हमले के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Israel Attacks Iran : इजराइल ने ईरान पर हमला किया है. हमले में 100 से अधिक इजराइली वॉर प्लेन का इस्तेमाल किया गया. जानें ईरान ने हमले को लेकर क्या कहा

Israel Attacks Iran : इजराइल के हमले के बाद ईरान की पहली प्रतिक्रिया आई है. Associated Press ने जो रिपोर्ट दी है उसके अनुसार, ईरान ने कहा कि इजराइली हमलों में इलम, खुजस्तान और तेहरान प्रांतों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है. इन हमलों में सीमित क्षति हुई है. ईरान के सशस्त्र बलों का यह बयान सरकारी टेलीविजन चैनल पर दिखाया गया है. हमलों में हुए नुकसान से जुड़ी कोई तस्वीर नहीं दिखाई गई है.

ईरान की सेना की ओर से दावा किया गया है कि उसकी हवाई सुरक्षा प्रणाली ने हमलों से होने वाले नुकसान को सीमित कर दिया. इस बीच इजराइल ने कहा कि उसने देश में मिसाइल निर्माण संयंत्रों और अन्य स्थलों को निशाना बनाया है. ईरान के ठिकानों पर हमला करने के बाद विमान सुरक्षित इजराइल लौट आए हैं.

इजराइल ने ईरान पर क्यों किया हमला?

इजराइली सेना ने कहा कि हमारे विमानों ने उन मिसाइल निर्माण संयंत्रों पर हमला किया, जिनका इस्तेमाल उन मिसाइलों को बनाने के लिए किया जाता था जिन्हें ईरान ने पिछले साल इजराइल पर दागा था. ये मिसाइलें इजराइल के लोगों के लिए सीधा खतरा थीं. सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और उन अतिरिक्त ईरानी हवाई क्षमताओं पर भी हमला किया गया, जिनका उद्देश्य ईरान में इजराइल की हवाई संचालन स्वतंत्रता को प्रतिबंधित करना था.

Read Also : Israel Attacks Iran : ईरान पर इजराइल ने किया 100 वॉर प्लेन से हमला, जानें अबतक की 10 बड़ी बातें

ईरान पर इजराइल की पैनी नजर

आईडीएफ ने कहा कि ईरान के पलटवार की आशंका है जिसको लेकर तैयारी कर ली गई है. आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक तस्वीर के साथ पोस्ट किया- जनरल स्टाफ के प्रमुख, एलटीजी हर्ज़ी हलेवी अभी इजराइली वायु सेना के कमांडिंग ऑफिसर मेजर जनरल तोमर बार के साथ कैंप राबिन (द किर्या) में हैं. ये इजराइली वायु सेना के भूमिगत कमांड सेंटर से ईरान पर हमले की कमान संभाल रहे हैं.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >