Iran Israel War: इजराइल पर जोरदार पलटवार करने की तैयारी में ईरान, तेल अवीव में आज कयामत की रात, देखें VIDEO

Iran Israel War: ईरान और इजराइल के बीच जंग जारी है. इस बीच इजराइल पर ईरानी हमले का खतरा बढ़ गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि ईरान बड़े हमेल की तैयारी कर रहा है.

Iran Israel War: इजराइल ने ईरान पर 26 अक्टूबर को बड़ा हमला किया था. जिसमें 180 बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था. हमले में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी. उसी समय ईरान ने इजराइल पर पलटवार करने का फैसला किया था. ईरानी सेना ने साफ कर दिया है कि इजराइल पर जो हमला किया जाएगा, उसके बारे में किसी ने कल्पना भी नहीं किया होगा. ईरान की इस धमकी से ही जंग की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि ईरान अगले 24 घंटे या कुछ दिनों में बड़ा हमला कर सकता है.

तेल अवीव के लिए कयामत की रात

ईरान की नजर तेल अवीव और हाइफा पर है. ईरान दोनों शहरों पर बड़े हमले की तैयारी में है. इजराइल की नेतन्याहू सरकार को इन दो शहरों में असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है. ईरान के समर्थन में सोशल मीडिया में पोस्ट भी किए जा रहे हैं, जिससे हमले को लेकर आशंका बढ़ गई है.

अपने फोन को पूरी तरह चार्ज रखें

ईरानी सेना ने 26 नवंबर को सोशल मीडिया में एक पोस्ट डाला. जिसमें लिखा, ‘अपने फोन को पूरी तरह चार्ज रखें’. इस पोस्ट को इजराइल पर संभावित हमले से जोड़ कर देखा जा रहा है. अपने पोस्ट में ईरानी सेना ने #OpTruePromise3 हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है.

Also Read: Pakistan Violence: इमरान समर्थकों का भारी बवाल, ‘शूट एट साइट’ का आदेश, हिंसा में 6 सुरक्षाकर्मियों की मौत, देखें VIDEO

हमास ने इजराइल पर किया था भयानक हमला

हमास ने अक्टूबर में इजराइल पर 180 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया था. हमास द्वारा दक्षिणी इजराइल पर हमला करने के अगले दिन आठ अक्टूबर, 2023 को हिज्बुल्ला ने इजराइल पर हमला शुरू कर दिया था. आगे चलकर इस साल सितंबर में इजराइल ने लेबनान पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किये और इजराइली सेना लेबनान के दक्षिण हिस्से में आक्रामक कार्रवाई के लिए घुस गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >