Iran Israel War: तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, ईरान ने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस को दी चेतावनी

Iran Israel War: ईरान और इजराइल युद्ध के मैदान में हैं. दोनों ओर से मिसाइलें और ड्रोन हमले किए जा रहे हैं. इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया, तो ईरान ने पलटवार करते हुए इजराइल पर ताबड़तोड़ मिसाइल दागे. इस बीच ईरान ने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस को चेतावनी दी है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बाद तीसरे विश्व युद्ध की आशंका बढ़ती जा रही है.

Iran Israel War: इजराइल के साथ जारी मौजूदा तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस को चेतावनी दी है. ईरान ने साफ-साफ कह दिया है कि इजराइल के खिलाफ कार्रवाई को रोकने की कोशिश न करें, नहीं तो उसके अंजाम ठीक नहीं होंगे.

ईरान को रोका तो निशाने पर होंगे सैन्य ठिकाने और जहाज

ईरान ने साफ-साफ कह दिया है कि अगर इजराइल पर ईरानी हमले को अमेरिका, ब्रिटेन या फ्रांस रोकने की कोशिश करते हैं, तो उनके सैन्य ठिकाने और जहाजें निशाने पर होंगे. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संकल्प जताया है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करने तक हमले जारी रहेंगे. इधर न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार ब्रिटेन ने साफ कह दिया है कि उसने न तो इजराइली हमले में मदद की है और न ही ईरानी ड्रो को मार गिराने में कोई भूमिका निभाई है. प्रधानमंत्री नेतन्याहू के आधिकारिक एक्स पर बताया गया है कि उन्होंने कल रात से ही जर्मन चांसलर, भारतीय प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति सहित विश्व नेताओं से बातचीत की है. वे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री से भी बात करेंगे.

ईरान के पास परमाणु समझौता करने का ‘दूसरा अवसर’ है : ट्रंप

इजराइल द्वारा ईरान पर बमबारी जारी रखने का संकल्प जताए जाने के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान से आग्रह किया कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम पर अंकुश लगाने के लिए शीघ्र समझौता करे. ट्रंप ने पश्चिम एशिया में इस नाजुक क्षण को ईरान के नेतृत्व के लिए एक संभावित दूसरे अवसर के रूप में प्रस्तुत किया ताकि और अधिक तबाही से बचा जा सके. राष्ट्रपति ट्रंप ने इजराइल के विनाशकारी हमलों के बाद आगे की कठिन राह पर चर्चा करने के लिए अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बैठक की. व्हाइट हाउस ने कहा कि इन हमलों में उसकी कोई संलिप्तता नहीं है. हालांकि, ट्रंप ने कहा किया कि इजराइल ने अमेरिका द्वारा उपलब्ध कराए गए विशाल हथियार भंडार का उपयोग ईरान के नातांज स्थित मुख्य परमाणु संवर्धन केन्द्र, देश के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम और शीर्ष परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाने के लिए किया. ट्रंप ने सोशल मंच ‘ट्रुथ’ पर कहा कि उन्होंने ईरान के नेताओं को चेतावनी दी थी कि ‘‘यह उससे भी कहीं अधिक बुरा होगा, जो वे सोचते हैं, अनुमान लगाते हैं, या उन्हें बताया गया है.’’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >