Iran Blast : ईरान में कोयला खदान में जोरदार धमाका, 30 की मौत, 70 लोग कर रहे थे काम तभी मीथेन गैस हुआ लीक

Iran Blast : ईरान में कोयला खदान में जोरदार धमाका हुआ जिससे 30 लोगों की मौत हो गई. 70 लोग कर रहे थे काम तभी मीथेन गैस हुआ लीक हो गया.

Iran Blast : पूर्वी ईरान में एक कोयला खदान में मीथेन गैस लीक हो गया. इसकी वजह से विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गयी. इस हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं. ईरान के सरकारी मीडिया ने इस संबंध में जानकारी दी है. सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ ने अपनी एक खबर में बताया कि राजधानी तेहरान से करीब 335 किलोमीटर दूर दक्षिणपूर्व में तबास में स्थित एक कोयला खदान में शनिवार देर रात यह दुर्घटना हुई है. इसमें 30 लोग मारे गए हैं. प्राधिकारियों ने आपात कर्मियों को घटनास्थल भेज दिया है. हादसे के वक्त खदान में करीब 70 लोग काम कर रहे थे.

Read Also : Hamas chief Ismail Haniyeh Death: ईरान में इस्माइल हानिया की हत्या पर भड़का रूस, हमास बोला लेंगे बदला 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >