VIDEO : समुद्र की लहरों में गायब हुआ 243 लोगों से भरा यात्री जहाज! सामने आया खौफनाक मंजर

Indonesia java sea ship video : इंडोनेशिया के जावा सागर में 243 लोगों को लेकर जा रहा यात्री जहाज खराब मौसम के बीच पलट गया. हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि 129 लोग अब भी लापता हैं. हादसे का खौफनाक वीडियो सामने आया है.

इंडोनेशिया के जावा सागर में खराब मौसम के बीच एक बड़ा समुद्री हादसा हो गया. 243 लोगों को लेकर जा रहा यात्री जहाज ‘वर्गो ट्रांसपोर्ट 8’ अचानक पलट गया. हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 108 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. 129 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. इस बीच हादसे का एक भयावह वीडियो सामने आया है, जिसमें समुद्र की ऊंची लहरों के बीच जहाज उलटा नजर आ रहा है.

तेज लहरों के बीच उलटा नजर आया जहाज

  • सामने आए वीडियो में ‘वर्गो ट्रांसपोर्ट 8’ समुद्र में पलटा हुआ दिखाई दे रहा है. जहाज का निचला हिस्सा पानी के ऊपर नजर आता है और उसके आसपास रेस्क्यू बोट्स दिखाई दे रही हैं.
  • बचाव दल लगातार समुद्र में फंसे लोगों की तलाश कर रहा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जहाज के पलटने की सूचना हवाई निगरानी के दौरान भी सामने आई थी.
  • इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के मुताबिक, हादसे के समय समुद्र में मौसम खराब था. तेज हवाओं और ऊंची लहरों के बीच जहाज मुश्किल में फंस गया. हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच अभी जारी है.

सुरबाया से बंजारमसिन जा रहा था जहाज

  • मीडिया रिपोर्ट के अनुसार‘वर्गो ट्रांसपोर्ट 8’ शनिवार को पूर्वी जावा के सुरबाया से दक्षिण कालीमंतन के बंजारमसिन के लिए रवाना हुआ था.जहाज में कुल 243 लोग सवार थे.
  • इनमें 213 यात्री और 30 क्रू मेंबर शामिल थे. सफर के दौरान रविवार तड़के करीब 2 बजे जहाज से संपर्क टूट गया.
  • संपर्क टूटने की जानकारी मिलते ही इंडोनेशियाई अधिकारियों ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया.आखिरी लोकेशन के आधार पर कई रेस्क्यू बोट्स, नौसेना के जहाज और हेलीकॉप्टर को तलाशी अभियान में लगाया गया.

ये भी पढ़ें: VIDEO : ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत..मलेशियाई PM ने गुनगुनाया किशोर कुमार का गाना, वीडियो शेयर कर लिखा- इजाजत है गुरु

108 लोगों को बचाया गया, 129 की तलाश जारी

  • रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक 108 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है. वहीं, 6 लोगों के शव बरामद हुए हैं. कुल 243 लोगों में से बाकी 129 लोगों की तलाश अभी जारी है. अधिकारियों ने समुद्र और हवा, दोनों माध्यमों से सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है.
  • बचाए गए लोगों को अलग-अलग जहाजों की मदद से सुरक्षित जगहों तक पहुंचाया जा रहा है. हादसे की खबर फैलने के बाद बंजारमसिन में यात्रियों के परिजन बड़ी संख्या में जुटे हैं और अपनों की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं.

खराब मौसम रेस्क्यू टीम के लिए भी चुनौती

  • रेस्क्यू टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती समुद्र की खराब स्थिति है.हादसे के वक्त क्षेत्र में तेज हवाएं और ऊंची लहरें थीं. ऐसे मौसम में छोटे रेस्क्यू बोट्स के लिए पलटे हुए जहाज के आसपास पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है.
  • अधिकारियों का कहना है कि लापता लोगों को खोजने के लिए तलाशी अभियान लगातार जारी रहेगा. हादसे की सही वजह और जहाज के पलटने की परिस्थितियों को लेकर जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: Video : अचानक हवा में गिरने लगा विमान..तीन बार पायलट ने की बचाने की कोशिश, फिर ऐसे हुई 60 मील दूर लैंडिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. किसी विषय पर रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है. स्वतंत्र लेखक और ब्लॉगर के तौर पर उन्होंने अलग-अलग विषयों और डिजिटल माध्यमों के लिए लेखन किया है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम कुमार मानते हैं कि किसी विषय पर राय अलग हो सकती है और नजरिया भी अलग हो सकता है, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठकों की राय, सुझाव और विचार उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >