ईरान के मिसाइल हमले में भारतीय की मौत, होर्मुज में UAE टैंकर बना निशाना

होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की क्रूज मिसाइलों ने यूएई के दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया. इस हमले में भारतीय क्रू मेंबर को नुकसान पहुंचा है. यूएई ने इसे खुला हमला बताया और कहा कि वह अपनी सुरक्षा के लिए जवाब देने को तैयार है.

यूएई रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, होर्मुज में ईरान की क्रूज मिसाइलों ने यूएई के दो तेल टैंकरों पर हमला किया. इस हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई. मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हमले की जानकारी दी. मंत्रालय ने लिखा कि मोम्बासा और अल बहियाह नाम के देश के दो तेल टैंकर होर्मुज के दक्षिणी शिपिंग मार्ग से गुजर रहे थे. इसी दौरान ओमान के समुद्री क्षेत्र के भीतर उन पर ईरान की दो क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया.

हमले में मोम्बासा टैंकर पर तैनात एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई. वहीं आठ लोग घायल हुए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों में छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं. मिसाइल हमले के बाद दोनों टैंकरों में आग लग गई, जिससे काफी नुकसान हुआ. हालांकि, राहत टीमों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

ईरान के हमले का जवाब देगा यूएई

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन बताया. मंत्रालय ने कहा कि यह हमला पूरे क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है. यूएई ने साफ किया कि वह अपनी सुरक्षा, संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर हर जरूरी कदम उठाएगा. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश की सेना और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं. हम किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं. मंत्रालय ने साफ किया कि अगर कोई यूएई की सुरक्षा और स्थिरता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, तो उसका सख्त जवाब दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: तीसरी रात भी नहीं थमा अमेरिकी हमला, ईरान पर फिर बरसे मिसाइल और बम

रक्षा मंत्रालय ने लोगों से अपील की कि वे सिर्फ ऑफिशियल सोर्स से ही जानकारी लें. साथ ही, अफवाहों या बिना पुष्टि वाली खबरों को शेयर करने से बचें, ताकि किसी तरह की गलतफहमी या बेवजह की दहशत न फैले.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >