न्यूयॉर्क टाइम्स की हेडलाइन पर भारत का ऐतराज, कहा- पाकिस्तानी कश्मीर नहीं, सिर्फ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर

भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को पाकिस्तानी कश्मीर लिखने पर अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स पर कड़ी आपत्ति जताई है. भारत ने कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा हैं.

Pakistan Occupied Kashmir : भारत ने अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को पाकिस्तान कश्मीर कहे जाने पर कड़ा विरोध जताया है. अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, कोई पाकिस्तानी कश्मीर नहीं है, केवल पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर (PoK)' है. दूतावास ने इस शब्दावली को भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत बताया.

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा

भारतीय दूतावास ने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा से भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहे हैं और आगे भी रहेंगे. भारत ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान इन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों पर अवैध कब्जा किए हुए है और वहां के लोगों के खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल कर रहा है.

रिपोर्ट के बाद आया भारत का जवाब

दरअसल, द न्यूयॉर्क टाइम्स ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हालिया चुनाव और हिंसा पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी. रिपोर्ट में मीरपुर में सुरक्षा बलों और जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का जिक्र किया गया था. अखबार के मुताबिक, गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हुई. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि मानवाधिकार आयोग ने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है. हालांकि, JAAC की ओर से पुलिस कार्रवाई में कई लोगों के मारे जाने के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी.

भारत का पुराना और स्पष्ट रुख

भारत लंबे समय से यह स्पष्ट करता रहा है कि पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उसका अभिन्न हिस्सा है. इसी नीति के तहत भारत ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मीडिया से इस क्षेत्र के लिए सही और आधिकारिक शब्दावली इस्तेमाल करने की अपेक्षा जताई है.

ये भी पढ़ें : 30 जुलाई की टॉप 20 खबरें: एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, ‘वंदे मातरम्’ का अपमान किया तो होगी 3 साल की जेल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >