भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी- टेररिज्म पर जीरो टॉलरेंस, नो डबल स्टैंडर्ड्स

India Nordic Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे में आयोजित तीसरे भारत नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के बाद कहा कि भारत और नॉर्डिक देश प्राकृतिक साझेदार हैं. उन्होंने आतंकवाद पर नो कॉम्प्रोमाइज, नो डबल स्टैंडर्ड्स का संदेश दिया और तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा, ब्लू इकोनॉमी, रिसर्च और इनोवेशन में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया.

India Nordic Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नार्वे में आयोजित तीसरे भारत नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के बाद मीडिया को संबोधित किया. पीएम मोदी ने भारत और नॉर्डिक देशों के बीच मजबूत होते संबंधों, वैश्विक शांति, आतंकवाद, बहुपक्षवाद (Multilateralism) और नई तकनीकों पर विस्तार से अपनी बातें रखीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और नॉर्डिक देश नेचुरल पार्टनर्स हैं और टेक्नोलॉजी दोनों की साझा प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में दोनों पक्षों के संबंधों में बहुत अधिक प्रगति हुई है. भारत और नॉर्डिक देशों के बीच व्यापार में चार गुना इजापा दर्ज किया गया है, जबकि पिछले एक दशक में भारत में नॉर्डिक निवेश में 200 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है.

पीएम मोदी ने दिया आतंकवाद पर सख्त संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर बेहद साफ रुख अपनाते हुए कहा कि इस मामले में कोई समझौता और कोई दोहरा मापदंड स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा- आतंकवाद पर हमारा स्पष्ट और एकजुट रुख है- नो कॉम्प्रोमाइज, नो डबल स्टैंडर्ड्स. वैश्विक संघर्षों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि चाहे यूक्रेन हो या मिडिल ईस्ट भारत शांति और संघर्षों के शीघ्र समाधान के प्रयासों का समर्थन करता रहेगा. उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक तनाव के दौर में भारत और नॉर्डिक देश नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.

पीएम मोदी ने कहा- और मजबूत करेंगे सहयोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और नॉर्डिक देशों के बीच अनुसंधान और इनोवेशन सहयोग उनकी साझेदारी का अहम आधार बन चुका है. उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष विश्वविद्यालयों, रिसर्च लैब्स और स्टार्टअप इकोसिस्टम के बीच सहयोग को और मजबूत करेंगे. साथ ही आर्कटिक और ध्रुवीय अनुसंधान के क्षेत्र में साझेदारी को गहरा करने पर भी सहमति बनी है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और नॉर्डिक देशों के बीच कौशल विकास और प्रतिभा आवागमन के नए अवसर भी विकसित किए जाएंगे.

स्वच्छ ऊर्जा और तकनीक पर खास फोकस

पीएम मोदी ने बताया कि शिखर सम्मेलन में स्थिरता, इनोवेशन, स्वच्छ ऊर्जा, उभरती तकनीक, ब्लू इकोनॉमी और समृद्ध भविष्य के लिए सहयोग बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि भारत और नॉर्डिक देशों की साझेदारी लगातार गहरी और अधिक गतिशील होती जा रही है, जो आने वाले समय में वैश्विक विकास और स्थिरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे बीच इस अनूठी रणनीतिक साझेदारी के गठन के साथ, हम स्वीडन के उन्नत विनिर्माण और रक्षा, फिनलैंड की दूरसंचार और डिजिटल टेक्नोलॉजी और डेनमार्क की साइबर सुरक्षा समेत स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी को भारत की प्रतिभा से जोड़ेंगे ताकि पूरी दुनिया के लिए विश्वसनीय समाधान विकसित किए जा सकें.

Also Read: ग्रीन एनर्जी से लेकर ब्लू इकोनॉमी तक, पीएम मोदी ने नॉर्डिक नेताओं के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में इस दिन आएंगे भारत, BRICS समिट में होंगे शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >