भारत- न्यूजीलैंड ट्रेल डील: 2030 तक 35,000 करोड़ व्यापार का लक्ष्य, रक्षा से इंडो-पैसिफिक तक हुई साझेदारी

India-New Zealand Deal : प्रधानमंत्री मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान भारत और न्यूजीलैंड ने रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है. 2030 तक 35,000 करोड़ रुपये के व्यापार लक्ष्य के साथ, यह संबंध रक्षा, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक में सहयोग को बढ़ावा देगा.

India-New Zealand Deal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान भारत और न्यूजीलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी (Strategic Partnership) के स्तर तक पहुंचाने का फैसला किया. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, दोनों देशों ने 2030 तक वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार को बढ़ाकर 35,000 करोड़ (4 अरब डॉलर) तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया. मोदी ने कहा कि यह साझेदारी दोनों देशों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी.

2030 तक व्यापार दोगुना करने का संकल्प

भारत और न्यूजीलैंड ने हाल ही में हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को जल्द लागू करने पर सहमति जताई. प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है. न्यूजीलैंड ने भारत में 20 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता भी जताई है, जिससे उद्योग, कृषि और युवाओं को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है.

रक्षा और समुद्री सुरक्षा में बढ़ेगा सहयोग

भारत और न्यूजीलैंड ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद-रोधी सहयोग को मजबूत करने के लिए 12 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए. दोनों देशों की नौसेनाएं अब लॉजिस्टिक सपोर्ट साझा कर सकेंगी. साथ ही, आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त कार्य समूह और वार्षिक समुद्री सुरक्षा संवाद शुरू करने पर भी सहमति बनी.

आतंकवाद और वैश्विक संकटों पर साझा रुख

पीएम मोदी और पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने पहलगाम और लाल किला क्षेत्र में हुए आतंकी हमलों की कड़ी निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाने पर जोर दिया। मध्य पूर्व और यूक्रेन में जारी संघर्षों पर भी चिंता व्यक्त करते हुए संवाद और कूटनीति के जरिए स्थायी समाधान की वकालत की गई. साथ ही, होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्बाध समुद्री व्यापार और मुक्त नौवहन का समर्थन किया गया.

इंडो-पैसिफिक में बढ़ेगा भारत का प्रभाव

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड में संपन्न हुआ. चार दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा रही. दोनों देशों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में नियम-आधारित व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, पर्यटन, ध्रुवीय अनुसंधान और समुद्री सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक सहयोग को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- पाक में हर साल 67 लाख जन्म दर से बढ़ी मुसीबत, शहबाज सरकार ने मुनीर को जनसंख्या कंट्रोल करने की सौंपी कमान


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyendra Giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >