Imran Khan Video: इमरान खान अभी जिंदा है, जेल से मिलकर आई पूर्व पाक पीएम की बहन

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मौत की अफवाह के बाद इमरान के हेल्थ पर ताजा अपडेट है कि वो अभी जिंदा हैं और जेल में हैं.

Imran Khan News: इमरान खान के जिंदा होने और उनके स्वास्थ्य को लेकर खुलासा उनकी बहन उजमा खानम ने किया है. उजमा इमरान से मिलने जेल गई थीं, जिसके बाद उनके सही सलामत होने की खबर मीडिया को दी.

उजमा खानम ने आसिम मुनीर पर लगाया गंभीर आरोप, बताया इमरान का हो रहा टॉर्चर

PTI USA ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इमरान खान को लेकर ताजा जानकारी दी है. पोस्ट के साथ इमरान खान की बहन की तस्वीर भी शेयर की है. पोस्ट में उजमा के हवाले से बताया गया, इमरान खान की सेहत बिल्कुल ठीक है. हालांकि, उन्होंने कहा कि वे उन्हें मेंटल टॉर्चर कर रहे हैं, और इस सब के लिए आसिम मुनीर जिम्मेदार हैं.

रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं इमरान

रावलपिंडी की अदियाला जेल के अधिकारियों ने आज PTI के फाउंडर इमरान खान की बहन उजमा खानम को जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने की इजाजत दी.

इमरान की मौत की उड़ी थी अफवाह

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया में अफवाह उड़ी थी, जिसमें दावा किया गया था कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में हत्या कर दी गई है. जिसके बाद देश-दुनिया में तहलका मच गया था, हालांकि खबर पूरी तरह से अफवाह साबित हुई. ऐसी अटकलें इसलिए लगाई गई थी, क्योंकि ना तो परिवार के सदस्यों और ना ही वकीलों एवं पार्टी के लोगों को एक महीने से इमरान खान से मिलने दिया गया.

इमरान खान के बेटे ने पिता के जीवित होने का सबूत पेश करने की सरकार से की थी मांग

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे ने कुछ दिनों पहले पाकिस्तानी सरकार से इसका सबूत पेश करने की मांग की थी कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक जिंदा हैं. खान के बेटे कासिम खान ने 28 नवंबर की शाम एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, हम इमरान खान के जीवित होने का सबूत मांगते हैं.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >