Houthi Attack On Israel:  इजराइल पर हूती विद्रोहियों का ताबड़तोड़ हमला, हवाई क्षेत्र बंद

Houthi Attack On Israel: रविवार को हूती विद्रोहियों ने ड्रोन से इजराइल के दक्षिणी शहर में हवाई अड्डे को बनाया निशाना. इजराइल की सेना ने बताया कि हूती की ओर से दागे गए अधिकांश ड्रोन को सेना से मार गिराया.  हूती के हमलों के बाद एयर ट्रैफिक को रोकना पड़ा है और कई फ्लाइट रद्द कर दी गई.

Houthi Attack On Israel: यमन के हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर इजराइल पर ड्रोन से हमला किया है. बाद ने इजराइल ने भी यमन के हूती इलाकों पर बमबारी की. रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को हूती विद्रोहियों की ओर से ताबड़तोड़ ड्रोन से हमला किया गया. यमन के ड्रोन ने इजराइल के एयर डिफेंस को भेद रामोन एयरपोर्ट को निशाना भी बनाया. हूती के हमलों के बाद एयर ट्रैफिक को रोकना पड़ा है और कई फ्लाइट रद्द कर दी गई. इजराइली सेना ने बताया कि यमन से हूती विद्रोहियों की ओर से दागे गए एक ड्रोन ने इजराइल के दक्षिणी शहर में हवाई अड्डे को निशाना बनाया, जिसके कारण हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया और उड़ानें रोक दी गईं.

कई ड्रोन को इजराइली सेना ने किया नष्ट

इजराइल की सेना ने बताया कि हूती विद्रोहियों ने एक के बाद एक कर कई ड्रोन दागे. हालांकि अधिकतर को इजराइल के बाहर ही नष्ट कर दिया गया. एक ड्रोन इजराइल के दक्षिणी शहर इलैट के पास स्थित रमन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास गिरा. इजराइल की बचाव सेवा मैगेन डेविड एडोम के ने कहा कि ड्रोन हमले में एक व्यक्ति ड्रोन के टुकड़ों से मामूली रूप से घायल हो गया.

इजराइल के हमले के बाद हूती ने किया हमला

हूती ने यह हमला यमन की राजधानी सना पर इजराइल के हमले के दो हफ्ते बाद किया है. इस हमले में हूती सरकार के प्रधानमंत्री और उसके कई मंत्री मारे गए थे. सना पर इजराइल ने 28 अगस्त को हमला किया था, जिसमें हूती सरकार के प्रधानमंत्री अहमद अल राहवी, उनकी कैबिनेट के 9 मंत्री और दो अन्य शीर्ष अधिकारियों की मौत हो गई थी.

घटनास्थल से उठता दिखा धुआं

हूती विद्रोहियों के ड्रोन हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी दिखाई दे रहा है. फुटेज में विस्फोट और उसके बाद घटनास्थल से धुआं उठता साफ दिखाई दे रहा है.  इजराइली सेना ने बताया कि यमन से हूती विद्रोहियों की ओर से दागे गए एक ड्रोन ने इजराइल के दक्षिणी शहर में हवाई अड्डे को निशाना बनाया. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >