Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब के सैन्य ठिकाने पर हूतियों का हमला, ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं - खाड़ी में बढ़ा तनाव

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के सैन्य ठिकाने पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से अटैक किया है. इस हमले से मीडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ने की आशंका है.

Houthi Attack on Saudi Arabia: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के शरूराह इलाके में एक सैन्य ठिकाने पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला करने का दावा किया है. हूती प्रवक्ता ने इसे सऊदी की आक्रामकता का जवाब बताया है और चेतावनी दी है कि अगर सऊदी ने अटैक नहीं रोके तो वो और घातक हमले करेंगे.

सैन्य ठिकाने पर कई जगहों को निशाना बनाने का दावा

हूती प्रवक्ता के अनुसार, हमले में सैन्य अड्डे के हथियार भंडार और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर समेत कई ठिकानों को निशाना बनाया गया. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

सऊदी अरब के जीजान में दो लोग घायल

सऊदी सिविल डिफेंस के अनुसार, यमन की ओर से दागा गया एक प्रोजेक्टाइल जीजान इलाके में गिरा. इसकी चपेट में आने से दो लोग घायल हो गये. अधिकारियों के मुताबिक, घटना में एक मस्जिद, कुछ रिहायशी इमारतों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है.

हूतियों ने दी आगे भी हमले की चेतावनी

हूती सैन्य प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि यदि सऊदी अरब की ओर से यमन में कार्रवाई जारी रही, तो आने वाले दिनों में जवाबी हमले और तेज किये जा सकते हैं. हूतियों ने अपनी कार्रवाई को सऊदी अरब की कथित सैन्य गतिविधियों का जवाब बताया है.

मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव

हूतियों के ताजा हमले के दावे से पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका है. यमन और सऊदी अरब के बीच लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष के बीच लाल सागर और बाब अल-मंदेब क्षेत्र में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: Iran US War : ईरान ने होर्मुज में 20 जहाजों को बनाया निशाना, 'नो-गो जोन' अरब सागर तक बढ़ाया - तेल $100 पार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >