अफगानिस्तान में वायुसेना के हेलिकॉप्टरों में टक्कर, 15 लोगों के मारे जाने की खबर

अफगानिस्तान में वायु सेना के दो हेलिकॉप्टरों में भीषण टक्कर हो गई. अफगानिस्तान के हेलमंद स्थित नवा में अफगान वायुसेना के दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर हुई. हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर आ रही है

अफगानिस्तान में वायु सेना के दो हेलिकॉप्टरों में भीषण टक्कर हो गई. अफगानिस्तान के हेलमंद स्थित नवा में अफगान वायुसेना के दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर हुई. हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर आ रही है. टोलो न्यूज के हवाले से खबर आयी है. हालांकि, रक्षा मंत्रालय ने घटना को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है.

मिली खबर के अनुसार, हेलिकॉप्टरों के जरिये सेना के कमांडो को लैंड कराया जा रहा था. वहां से घायल सुरक्षा बलों को भी ले जाया जा रहा था. इस दौरान हेलिकॉप्टरों में टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

हालांकि, अभी तक अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय की ओर दुर्घटना को को लेकर कोई बात नहीं कही गई है.

Posted by : pritish sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >