कोरोना के बाद अब चीन में आया बाढ़, 12 लोगों की मौत

दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत के अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई

दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत के अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग लापता हैं. काउंटी सरकार ने बताया कि सिचुआन की मियानिंग काउंटी में शुक्रवार और शनिवार को तूफान के बाद बाढ़ आई और यीहाई बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र है.

बाढ़ से क्षतिग्रस्त राजमार्ग के पास नदी में दो वाहन डूब गए. उस इलाके से 7,705 लोगों को निकाला गया है. राष्ट्रीय आपात प्रबंधन मंत्रालय ने रविवार को कहा कि जून की शुरुआत से बाढ़ का प्रकोप जारी है, जिसमें 78 लोग मारे गए या लापता हैं. 1,00,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और कुल मिला कर 25 अरब युआन से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है.

बता दें चीन के इस इलाके में हर साल बाढ़ आती है, और यही कारण है कि चीन के इस इलाके में हर साल बाढ़ आती है जिससे लोगों को भारी नुकसान होता है. 1998 में भी चीन में ऐसा भूकंप आया था कि तकरीबन दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत चुकी थी, जबकि 20 लाख से ज्यादा घर तबाह हो गए थे. 2 जून के बाद से लेकर अब तक दक्षिण चीन के कुछ प्रांतों में भारी वर्षा हुई. क्वांगशी, क्वांगतोंग, फूच्येन और चच्यांग आदि 8 प्रांतों में 110 नदियों में पानी चेतावनी के स्तर को पार कर गया. जिससे बाढ़ की नौबत आई.

मौसम की बाढ़ आमतौर पर चीन के प्रमुख नदी प्रणालियों के निचले क्षेत्रों में भारी क्षति का कारण बनती है, विशेष रूप से यांग्त्ज़ी और पर्ल के दक्षिण में। वहीं, विशेष रूप से यांग्त्ज़ी पर बड़े पैमाने पर थ्री गोर्ज संरचना में अधिकारियों ने बांधों के उपयोग के माध्यम से कठिनाई को कम करने की मांग की है.

जबकि 2016 के जुलाई में भी चीन में बाढ़ आई थी जिसमें करीब 250 ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी. जबकि 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी. तब इंटरनेशनल डिजास्टर डाटाबेस के मुताबिक, इससे करीब 22 बिलियन डॉलर (1.5 लाख करोड़ रुपए) का नुकसान हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >