Iraq Fire: शादी समारोह में धधकी आग, 114 लोगों की मौत, मातम में बदली खुशी

इराक में एक शादी का उत्सव मातम में बदल गया. दरअसल, उत्तरी इराक के नेवेह प्रांत के अल-हमदानिया जिले में मंगलवार को एक शादी समारोह में आग लगने से कम से कम 100 लोगों की मौत होने का खबर है. हादसे में 150 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं. वहीं, आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

इराक में एक शादी का उत्सव मातम में बदल गया. यहां एक शादी समारोह में भीषण आग लग जाने से करीब 114 लोगों की झुलसकर मौत हो गई है. घटना उत्तरी इराक के नेवेह प्रांत के अल-हमदानिया का बताया जा रहा है. जहां एक शादी समारोह देखते ही देखते मातम में बदल गया. हादसे में 150 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं. वहीं, आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. वहीं, शुरुआती जांच रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि पटाखे जलाने के दौरान आग लगी.स्थानीय मीडिया के मुताबिक आग से मरने वालों में दूल्हा और दुल्हन भी शामिल है. वहीं, हादसे के बाद घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. घायलों के लिए और ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल-बद्र ने कहा इस दुखद घटना के पीड़ित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ऑनलाइन जारी किए गए बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >