बैकफुट पर आए एलन मस्क! राष्ट्रपति ट्रंप पर किए पोस्ट के लिए जताया अफसोस, कही यह बात

Elon Musk Donald Trump Fight: बीते काफी दिनों से जारी बयानबाजी और कलह के बाद दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने एक ट्वीट कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर किए अपने पोस्ट के लिए खेद जताया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप पर उनके कुछ पोस्ट हद से ज्यादा आगे निकल गए, जिनका उन्हें अफसोस है.

Elon Musk Donald Trump Fight: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर दिए अपने बयान से एलन मस्क आहत हैं. उन्हें इसका पछतावा हो रहा है. उन्होंने अपने बयानों के लिए सोशल मीडिया ट्विटर पर एक पोस्ट कर खेद जताया है, साथ ही कहा कि ट्रंप पर उनके कुछ पोस्ट हद से ज्यादा आगे बढ़ गए. मस्क ने कहा “मुझे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पिछले हफ्ते किए गए कुछ पोस्ट के लिए खेद है. वे हद से आगे चले गए.” हाल के दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के बीच विवाद काफी बढ़ गया था. दोनों ने सार्वजनिक मंच पर भी एक दूसरे के खिलाफ छींटाकशी की थी.

ऐसे शुरू हुई थी ट्रंप और मस्क के बीच लड़ाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच लड़ाई उस समय शुरू हुई जब मस्क ने करीब सप्ताह भर पहले ट्रंप की ओर से लाए जाने वाले एक कानून का सार्वजनिक रूप से विरोध किया था. एलन मस्क ने इस बिल को बेकार कहते हुए लगातार बिल का विरोध किया था. इसपर ट्रंप ने भी मस्क को चेतावनी देते हुए कहा था कि वो मस्क की कंपनियां स्पेसएक्स और टेस्ला को मिलने वाली सरकारी मदद पर रोक लगा देंगे. इसपर मस्क ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग लाने की सलाह दी थी. उन्होंने ट्रंप का नाम जेफरी एपस्टीन की फाइल्स में शामिल होने की बात कही थी. जिस पर सियासी पारा काफी गर्म हो गया था.

मस्क ने ट्रंप पर लगाए थे कई आरोप

एलन मस्क ने बीते दिनों राष्ट्रपति ट्रंप पर एहसान फरामोश होने का भी आरोप लगाया था. उन्होंने दावा था कि ट्रंप उनकी वजह से ही राष्ट्रपति चुनाव जीते हैं. मस्क ने ट्रंप पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो एपस्टिन फाइल को इसीलिए सार्वजनिक नहीं कर रहे क्योंकि उसमें खुद ट्रंप का नाम है. हालांकि सियासी पारा गरमाने के बाद मस्क ने अपना विवादित पोस्ट डिलीट कर दिया था. हालांकि अब लगता है कि मस्क अपने बयानों को लेकर पछता रहे हैं, इस कारण उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने बयानों को लेकर खेद जताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >