Earthquake Video Turkey : तुर्किये में भूकंप के तेज झटके, हिलने लगा घर, बालकनियों से कूदने लगे लोग

Earthquake Video Turkey : तुर्किये के भूमध्यसागर तट पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया. इसमें सात लोग घायल हो गए. भूकंप के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में नजर आ रहा है कि पूरा घर हिल रहा है. लोग दहशत में हैं. देखें वीडियो.

Earthquake Video Turkey : तुर्किये में भूमध्यसागर से सटे तटीय शहर मारमारिस में सोमवार देर रात 5.8 तीव्रता का भूकंप आया. तुर्किये की आपदा प्रबंधन एजेंसी की ओर से यह जानकारी दी गई है. भूकंप के कारण घबराकर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर भागने की कोशिश करने लगे जिससे कम से कम सात लोग घायल हो गए. भूकंप के दौरान लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे और सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे. एक वीडियो में नजर आ रहा है कि सीलिंग में लगी लाइट जोर से हिल रही है. वीडियो बना रहा शख्स दहशत में है. पूरे घर का सामान हिलता हुआ वीडियो में नजर आ रहा है. देखें वीडियो.

खिड़कियों या बालकनियों से कूदने लगे लोग

तुर्किये की आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ‘डिजास्टर एंड एमरजेंसी मैनेजमेंट प्रेसीडेंसी’ ने कहा कि भूकंप का केंद्र भूमध्य सागर में था और यह देर रात दो बजकर 17 मिनट पर आया. तुर्किये के ‘एनटीवी टेलीविजन’ ने बताया कि रोड्स के ग्रीक द्वीप सहित आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. मारमारिस के गवर्नर इदरीस अकबीयिक ने ‘एनटीवी टेलीविजन’ को बताया कि घबराहट में लोग अपने घरों की खिड़कियों या बालकनियों से कूदने लगे जिसके कारण सात लोगों घायल हो गए. हालांकि किसी भी तरह की गंभीर क्षति की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है.

भूकंप संभावित क्षेत्र में है तुर्किये

तुर्किये भूकंप संभावित क्षेत्र में आता है और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं. तुर्किये में 2023 में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था जिसके कारण 53,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और देश के दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व के 11 प्रांतों में सैकड़ों इमारतें नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गई थीं. भूकंप के कारण पड़ोसी सीरिया के उत्तरी हिस्सों में 6,000 और लोग मारे गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >