Earthquake in China: भूकंप से कांपा चीन! 7.9 तीव्रता के झटकों से लोगों में दहशत

Earthquake in China: चीन में शुक्रवार को 7.9 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए. यह भूकंप चीन के दक्षिण-पश्चिम युन्नान प्रांत में आया था.

Earthquake in China: चीन में 28 मार्च को भूकंप के झटके महसूस किए गए. यह भूकंप चीन के दक्षिण-पश्चिम युन्नान प्रांत में आया था. इसकी जानकारी बीजिंग की भूकंप एजेंसी द्वारा साझा की गई. इस भूकंप की तीव्रता 7.9 मापी गई है. यह भूकंप दोपहर (बीजिंग के समय) में आया था. चीन के न्यूज चैनल @XHNews ने सोशल मीडिया पर इस भूकंप का एक वीडियो भी साझा किया है. 

म्यांमार में भूकंप का असर

चीन में भूकंप आने के कुछ समय पहले थाईलैंड और म्यांमार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 7.2 बताई गई थी. यूएसजीएस के मुताबिक, म्यांमार में आया भूकंप शहर से करीब 16 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में आया था. जानकारी के मुताबिक, यह भूकंप युन्नान प्रांत के विभिन्न इलाकों में आया था, जिसमें गुआंग्शी, माई रिम और इझोउ इलाके शामिल हैं. भूकंप आने के बाद से ही कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें धरती को डोलते और पेड़ों के गिरते देखा जा सकता है. 

भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप का असर भारत में भी देखने को मिला. म्यांमार में 7.2 की तीव्रता से भूकंप आया था, जिसका असर म्यांमार के साथ-साथ भारत के कई राज्यों में भी पड़ा. हालांकि, भारत में अभी तक इससे किसी भी तरह के नुकसान या जान-माल की क्षति की खबरें सामने नहीं आई हैं. जानकारी के मुताबिक, म्यांमार में आए भूकंप का असर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, असम और नागालैंड में देखा गया.

यह भी पढ़े: Earthquake: फिर हिली धरती, भारत के इन राज्यों में महसूस किया गया भूकंप के तेज झटके

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >