Coronavirus Lockdown: लॉकडाउन के बीच यहां हो रही है शराब की ‘होम डिलीवरी’

Coronavirus Lockdown: लॉकडाउन के दौरान जहां लोग जरूरी चीज जुटाने में लगे हैं वहीं एक ऐसी जगह भी है जहां इस दौरान शराब की होम डिलीवरी जारी है.

Coronavirus Lockdown: शराब के लिए बदनाम दुबई की गलियां कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण आज एकदम वीरान पड़ी है और शहर के पबों में सन्नाटा पसरा हुआ है जिससे कर और राजस्व के इस अहम स्रोत पर काफी बुरा असर पड़ा है. इसी बदहाली हो देखते हुए दुबई के दो प्रमुख शराब वितरकों ने हाथ मिलाते हुए बीयर और शराब की घर पर डिलीवरी करने की पेशकश दी है.

यूरोमॉनिटर इंटरनेशनल के बाजार अध्ययन के लिए विश्लेषक राबिया यास्मीन ने कहा कि इस सेक्टर में लग्जरी होटल और बार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और इसका शराब की खपत पर सीधा असर पड़ा है. दुबई में चौबीसों घंटे का लॉकडाउन लगा हुआ है जिसमें लोगों को किराने की दुकान तक जाने के लिए भी पुलिस से अनुमति मांगनी पड़ती है. सरकारी अमीरात्स एयरलाइन द्वारा नियंत्रित कंपनी मैरीटाइम एंड मर्सेंटाइल इंटरनेशनल (एमएमआई) तथा अफ्रीकन एंड ईस्टर्न ने साझेदारी कर एक वेबसाइट बनायी है जिसमें वे शराब और बीयर को घर तक पहुंचाने की पेशकश दे रहे हैं.

दोनों कंपनियों के अधिकारियों ने माना कि इस महामारी का इस साल के उनके राजस्व पर असर पड़ेगा. एमएमआई के प्रबंध निदेशक माइक ग्लेन ने कहा कि हम डिलीवरी के शुरुआती दिनों में हैं और इसमें लोगों की पहले से ही अधिक दिलचस्पी है.

लॉकडाउन के दौरान दुबई में तलाक एवं विवाह स्थगित

कोरोना वायरस लॉकडाउन रिश्तों को बना और बिगाड़ सकता है लेकिन दुबई में वायरस का संक्रमण फैलने की आशंका के मद्देनजर अगले आदेश तक विवाह एवं तलाक को निलंबित कर दिया गया है ताकि लोगों का जमावडा़ नहीं हो. दुबई के न्याय विभाग ने कहा कि यह कदम कोराना वायरस महामारी को अमीरात में फैलने से रोकने के मद्देनजर उठाया गया है. यहां लॉकडाउन सख्ती से लागू किया गया है. संयुक्त अरब अमीरात में कोरोना वायरस संक्रमण के दो हजार से अधिक मामले सामने आये हैं जबकि इससे 12 लोगों की मौत हो चुकी है. आवश्यक सेवाओं में शामिल लोगों को छोडकर सभी नागरिकों एवं वहां रहने वालों को घर से निकलने के लिए अनुमति लेने की जरूरत होती है.

सऊदी अरब ने माता-पिता से बच्चों की मुलाकात से जुड़े फैसले को स्थगित किया

सऊदी अरब के शाह ने परिवारों में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने की नवीनतम कोशिश के तहत बच्चों से अलग रह रहे माता-पिता से मिलने के अधिकारों से जुड़े अंतिम फैसलों एवं न्यायिक आदेशों पर फिलहाल रोक लगा दी है. सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी ने खबर दी कि एसएमएस भेजकर सभी माता-पिता को इस कदम की जानकारी दी गयी. सरकार ने लगातार बढ़ रहे नये संक्रमणों को थामने के लिए यह कदम उठाया है और देश में 24 घंटे का कर्फ्यू लगाया है. आपको बता दें कि सऊदी अरब में 2,750 में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है और 41 मरीजों की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >