Donald Trump Warns Iran : कर देंगे तुम्हें तबाह, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया

Donald Trump Warns Iran : रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि यदि उसने किसी भी रूप में अमेरिका पर हमला किया, तो अमेरिकी सेना अपनी पूरी ताकत से ऐसा जवाब देगी, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया होगा. जानें ट्रंप को ऐसा क्यों कहना पड़ा.

Donald Trump Warns Iran : इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को सख्त चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने किसी भी रूप में अमेरिका पर हमला किया, तो उसे ऐसी सैन्य ताकत और तबाही का सामना करना पड़ेगा, जैसी उसने पहले कभी नहीं देखी होगी. ट्रंप का बयान उस वक्त आया जब इजराइल ने शनिवार को तेहरान में ईरान के रक्षा मंत्रालय मुख्यालय और बुशहर प्रांत की साउथ पार्स गैस फील्ड की नैचुरल गैस प्रोसेसिंग यूनिट को टारगेट किया और उसपर बम गिराए.

अमेरिका ने ईरान पर इजराइल के रातभर के हमलों में किसी भी भूमिका से इनकार किया है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे ईरान और इजराइल के बीच आसानी से समझौता करवा सकते हैं. यही नहीं इससे संघर्ष खत्म हो जाएगा. वहीं रविवार को ईरान ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच चल रही परमाणु वार्ता का छठा दौर रद्द कर दिया. इस बीच खबर  है कि रविवार सुबह ईरान के मिसाइल हमले में इजराइल के तटीय शहर बट याम में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई. हमले में 100 से अधिक लोग घायल हुए.

इजराइल ने ‘‘तेहरान को जला देने’’ की चेतावनी दी

इजराइल के रक्षा मंत्री ने शनिवार को चेतावनी दी कि अगर ईरान मिसाइल हमले जारी रखता है, तो “तेहरान को जला दिया जाएगा”. इससे पहले इजराइल ने ईरान के प्रमुख ठिकानों पर हमला किया था. इसमें लड़ाकू विमान और छिपाकर लाए गए ड्रोन इस्तेमाल कर वैज्ञानिकों और शीर्ष जनरलों को निशाना बनाया गया.

ईरान ने की जवाबी कार्रवाई

इजराइल के हमले के जवाब में ईरान ने शनिवार सुबह मिसाइल और ड्रोन से हमला किया. दोनों देशों ने साफ संकेत दिए हैं कि वैश्विक नेताओं के युद्ध टालने के आह्वान के बावजूद वे आगे भी हमले जारी रखेंगे. पहले से तनावग्रस्त क्षेत्र में हालात और बिगड़ गए हैं, क्योंकि इजराइल गाजा में ईरान समर्थित हमास को खत्म करने के लिए 20 महीने की लड़ाई के बाद फिर सक्रिय हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >