‘अब बहुत हो गया…’ इंटरव्यू के बीच पत्रकार पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप ने छोड़ा कार्यक्रम, कहा- तुम या भ्रष्ट हो या स्टुपिड

Donald Trump Walks out of Interview: एनबीसी न्यूज के कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप और पत्रकार क्रिस्टन वेल्कर के बीच 2020 चुनावी धांधली के आरोपों को लेकर तीखी बहस हुई. सबूत मांगने पर ट्रंप नाराज हो गए और इंटरव्यू बीच में छोड़कर चले गए.

Donald Trump Walks out of Interview: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एनबीसी न्यूज की वरिष्ठ पत्रकार क्रिस्टन वेल्कर के बीच एक टीवी इंटरव्यू के दौरान तीखी नोकझोंक देखने को मिली. बहस इतनी बढ़ गई कि ट्रंप ने इंटरव्यू बीच में ही समाप्त करने का ऐलान कर दिया, अपना माइक्रोफोन उतारा और स्टूडियो छोड़कर चले गए.

यह घटनाक्रम एनबीसी न्यूज के चर्चित कार्यक्रम ‘मीट द प्रेस’ के इंटरव्यू के दौरान हुआ. बातचीत की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय मुद्दों और ईरान युद्ध को समाप्त करने से जुड़ी वार्ताओं की स्थिति पर चर्चा से हुई थी. इसके बाद क्रिस्टन वेल्कर ने ट्रंप की प्रस्तावित 1.8 अरब डॉलर की ‘एंटी-वेपनाइजेशन’ पहल को लेकर सवाल पूछा. इस योजना का उद्देश्य उन लोगों को सहायता देना बताया गया था, जो खुद को पिछली सरकार की कार्रवाई का शिकार मानते हैं.

सवाल के जवाब में ट्रंप ने योजना का बचाव करते हुए कहा, ‘इस फंड के जरिए ऐसे लोगों का एक समूह बनाया जाना था, जिन्हें कोई भी चुन सके. निष्पक्ष और समझदार लोग हर मामले की अलग-अलग जांच करते.’

हालांकि, इसी दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन और मीडिया संस्थानों पर भी तीखा हमला बोला. ट्रंप ने कहा, ‘मुझे यह विचार पसंद है क्योंकि आप जैसे लोग, फर्जी और भ्रष्ट प्रेस, और जो बाइडेन जैसे लोग, जो यह भी नहीं समझते कि क्या हो रहा है, उनके आसपास मौजूद लोगों ने कई लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी. ऐसे लोगों को जेल भेजा गया जिन्होंने कोई गलत काम नहीं किया था.’

इस पर क्रिस्टन वेल्कर ने कहा कि ट्रंप के कुछ आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं. यहीं से माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें-

चुनावी धांधली के दावों पर अड़े रहे ट्रंप

वेल्कर के सवालों के जवाब में ट्रंप ने 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को फिर से ‘धांधली वाला चुनाव’ बताया. उन्होंने कहा, ‘मेरे पास बहुत सारे सबूत हैं. सबूतों की कोई कमी नहीं है. चुनाव में गड़बड़ी हुई थी और अभी कैलिफोर्निया में भी ऐसा ही हो रहा है.’

ट्रंप ने दावा किया कि कैलिफोर्निया में मतदान समाप्त होने के कई दिन बाद भी मतगणना जारी रहना चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का संकेत है. उस समय राज्य की कई सीटों के नतीजे घोषित नहीं हुए थे. इस पर वेल्कर ने कहा कि कैलिफोर्निया के नियमों के अनुसार मतदान दिवस तक डाले गए डाक मतपत्र बाद में पहुंचने पर भी गिने जाते हैं, इसलिए मतगणना में अधिक समय लग सकता है.

लेकिन ट्रंप इस तर्क से सहमत नहीं हुए. उन्होंने कहा, ‘वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? क्योंकि वे चुनाव में धोखाधड़ी कर रहे हैं.’ जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके पास इसका कोई प्रमाण है, तो ट्रंप ने जवाब दिया, ‘मुझे सिर्फ देखना है. मैं लोगों की बातें सुनता हूं और देखता हूं कि आगे क्या होता है.’

बार-बार एक ही सवाल पर लौटती रही बहस

इंटरव्यू आगे बढ़ने के साथ बातचीत बार-बार उसी मुद्दे पर लौटती रही कि क्या चुनावी धांधली के आरोपों के समर्थन में कोई ठोस प्रमाण मौजूद है या नहीं. ट्रंप ने वेल्कर से सवाल किया, ‘क्या आपको यह उचित लगता है कि चुनाव हो जाए और कई दिनों बाद भी विजेता तय न हो?’ वेल्कर ने जवाब दिया कि चुनाव अधिकारियों ने स्वयं मतगणना की धीमी प्रक्रिया को स्वीकार किया है.

इसके बाद ट्रंप ने मीडिया को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘वे भ्रष्ट हैं. ठीक आपकी तरह. आपकी प्रेस भ्रष्ट है और ‘मीट द प्रेस’ भी भ्रष्ट है.’ वेल्कर ने जवाब देने की कोशिश करते हुए कहा, ‘निष्पक्ष रूप से कहूं तो मैं भ्रष्ट नहीं हूं, लेकिन…’ हालांकि ट्रंप ने उनकी बात पूरी नहीं होने दी और कहा, ‘सच में? फिर आप उनके हाथों का खिलौना बन रही हैं. या तो आप भ्रष्ट हैं या फिर मूर्ख.’

ये भी पढ़ें:- मोरक्को की रानी लल्ला सलमा: लाल बालों वाली वो हुस्न परी, जो अचानक बनी ‘घोस्ट प्रिंसेस’

ये भी पढ़ें:- फर्जी पिज्जा ऑर्डर, सुनसान इलाका और चलीं गोलियां… अमेरिका में भारतीय युवक की हत्या, परिवार बोला- साजिश

टीवी नेटवर्क्स पर भी साधा निशाना

बातचीत के दौरान ट्रंप ने कई प्रमुख अमेरिकी समाचार नेटवर्कों पर पक्षपातपूर्ण कवरेज का आरोप लगाया. चुनाव प्रबंधन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने अमेरिका की तुलना ‘तीसरी दुनिया के देश’ से भी की. ट्रंप ने कहा, ‘आपके चुनाव भ्रष्ट हैं, आप भ्रष्ट हैं, ‘मीट द प्रेस’ भ्रष्ट है और एबीसी, सीबीएस तथा सीएनएन भी. ये सभी एकतरफा और पक्षपाती नेटवर्क हैं.’

‘अब बहुत हो गया’, कहकर खत्म किया इंटरव्यू

करीब पूरे इंटरव्यू के दौरान तनावपूर्ण माहौल बना रहा. आखिरकार ट्रंप ने बातचीत समाप्त करने का फैसला कर लिया. उन्होंने कहा, ‘अब इसे यहीं खत्म करते हैं. मेरे लिए बहुत हो गया. धन्यवाद, डार्लिंग.’ यह कहते हुए उन्होंने अपना माइक्रोफोन उतार दिया.

क्रिस्टन वेल्कर ने उन्हें रुकने और इंटरव्यू जारी रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि वह इस बातचीत के लिए विस्कॉन्सिन तक आई हैं. इस पर ट्रंप ने जवाब दिया, ‘मैं आपको काफी समय दे चुका हूं. आपको अपनी प्रेस को सुधारना चाहिए, क्योंकि बेईमान प्रेस के साथ कोई भी देश महान नहीं बन सकता.’ इसके बाद ट्रंप अपनी सीट से उठे और वहां से चले गए. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >