Donald Trump Victory: डोनाल्ड ट्रंप ने 132 साल पुराने रिकॉर्ड को दोहराया, 4 साल बाद चुनाव जीत रचा इतिहास

Donald Trump Victory: डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए. उनकी जीत को अमेरिकी इतिहास में किसी नेता की सबसे बड़ी राजनीतिक वापसी करार दिया जा रहा है.

Donald Trump Victory: डोनाल्ड ट्रंप चार साल के अंतराल के बाद एक बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए. वह 2020 में व्हाइट हाउस की दौड़ में हार गए थे, जिसके बाद उनके समर्थकों ने अमेरिकी कैपिटल (संसद परिसर) में तोड़फोड़ और आगजनी की थी. ‘एसोसिएटेड प्रेस’ की ओर से शाम सात बजे उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, ट्रंप को 277 और हैरिस को 224 इलेक्टोरल वोट हासिल हो चुके हैं.

ट्रंप ने 132 साल के रिकॉर्ड को दोहराया

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप पूर्व राष्ट्रपति ग्रोवर क्लेवलैंड (1885-1889 और 1893-1897) के बाद दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने चार साल के अंतराल के बाद व्हाइट हाउस में वापसी की है. इससे पहले, उन्होंने जनवरी 2017 से जनवरी 2021 तक राष्ट्रपति के रूप में सेवाएं दी थीं. ट्रंप की जीत को इसलिए ऐतिहासिक और अभूतपूर्व करार दिया जा रहा है, क्योंकि 2020 में जो बाइडन के हाथों उनकी हार को उनके राजनीतिक करियर का अंत माना जा रहा था.

Also Read: Donald Trump Victory: डोनाल्ड ट्रंप को व्लादिमीर पुतिन ने क्यों नहीं दी बधाई? क्रेमलिन का आया बड़ा बयान

ट्रंप अमेरिकी इतिहास में राष्ट्रपति चुने जाने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बने

डोनाल्ड ट्रंप (78) अमेरिकी इतिहास में देश के राष्ट्रपति चुने जाने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं. उन्होंने विस्कोन्सिन में जीत के साथ राष्ट्रपति चुनाव में विजयी घोषित किए जाने के लिए जरूरी 270 निर्वाचक मंडल वोट हासिल कर लिए.

डोनाल्ड ट्रंप 34 आरोपों में ठहराय जा चुके हैं दोषी

डोनाल्ड ट्रंप पर कई मामले चल रहे हैं. व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी से जुड़े 34 आरोपों में दोषी करार दिए गए और एक पोर्न स्टार को मुंह बंद रखने के एवज में पैसे देने के मामले में फैसले का इंतजार कर रहे. ट्रंप धोखाधड़ी के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद व्हाइट हाउस की दौड़ के लिए नामांकन हासिल करने वाले पहले व्यक्ति बने.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >