सीजफायर के बाद ट्रंप ने शेयर किया बी-2 बॉम्बर्स का वीडियो, जिनसे ईरान पर बरसे थे बम

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें बी-2 स्टेल्थ बॉम्बर्स दिखाई दे रहे हैं. ये वही विमान हैं जिनकी मदद से अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमबारी की थी.

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर ईरान को लेकर 57 सेकंड का एक वीडियो साझा किया. इस वीडियो में अमेरिका के बी-2 स्टेल्थ बॉम्बर्स को देखा जा सकता है. यही वे विमान हैं जिनकी मदद से ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया गया था.

डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि इस हमले में ईरान के परमाणु संयंत्रों पर 30,000 पाउंड वजनी बम गिराए गए, जिससे इन स्थलों को भारी क्षति पहुंची है. उनका कहना है कि इस हमले में ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से तबाह हो गया है.

जानकारी के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर कुल 14 बम गिराए, जिनका कुल वजन लगभग 13,607 किलोग्राम बताया गया है. इन बमों की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 91 लाख रुपये आंकी गई है.

यह भी पढ़े: Donald Trump On Ceasefire: बम मत गिराओ…सीजफायर उल्लंघन पर भड़के ट्रंप, कहा- ईरान-इजराइल से खुश नहीं हूं | Israel-Iran conflict Donald Trump says both Iran Israel violated ceasefire

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >