होर्मुज की खाड़ी से हटाई गईं बारूदी सुरंगें, ट्रंप की ईरान को सीधी चेतावनी- दोबारा बिछाईं तो होगा ‘तुरंत विनाश’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा कि होर्मुज की खाड़ी में नए बारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाजों को बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे जहाजों को तुरंत और एक के बाद एक कार्रवाई कर नष्ट कर दिया जाएगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (25 अगस्त) को एक खास तरह का दावा किया. उन्होंने कहा कि होर्मुज की खाड़ी में बिछाई गई सभी बारूदी सुरंगें हटा दी गई हैं या उन्हें नष्ट कर दिया गया है. ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी नौसेना ने उन्हें इसकी जानकारी दी है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ईरान को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अगर कोई जहाज होर्मुज की खाड़ी में नई बारूदी सुरंगें बिछाते मिला, तो उसे तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा.

“मुझे अभी अमेरिकी नौसेना से जानकारी मिली है कि होर्मुज की अंतरराष्ट्रीय जल सीमा से सभी बारूदी सुरंगें हटा दी गई हैं या उन्हें नष्ट कर दिया गया है. ईरान को भी साफ बता दिया गया है कि अगर कोई जहाज या नाव नई सुरंगें बिछाती मिली, तो उसे तुरंत और व्यवस्थित तरीके से नष्ट कर दिया जाएगा.”- डोनाल्ड ट्रंप

ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका की पैनी नजर

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका होर्मुज की खाड़ी और ईरान के परमाणु ठिकानों पर पूरी नजर रख रहा है. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका स्पेस फोर्स के जरिए होर्मुज के “एक-एक इंच” पर नजर रख रहा है. साथ ही, ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर भी निगरानी की जा रही है. यह नतांज परमाणु केंद्र के पास पहाड़ के नीचे बनाया जा रहा परमाणु ठिकाना है.

ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ईरान के उन तीन परमाणु ठिकानों पर भी नजर रख रही है, जिन पर पहले हमला किया गया था. उन्होंने कहा कि बारूदी सुरंग बिछाने को लेकर अमेरिका की “जीरो टॉलरेंस” नीति लागू है.

ईरान की सरकार अपनी सेना के बड़े हिस्से को वेतन नहीं दे रही : ट्रंप

ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान की सरकार अपनी सेना के बड़े हिस्से को वेतन नहीं दे रही है. इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि ईरान में प्रदर्शन नहीं कर रहे लोगों को भी मारा जा रहा है. ट्रंप ने इसे बेहद गंभीर मानवीय संकट बताया और इसे तुरंत रोकने की मांग की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >