Donald Trump: भारत-पाक सीजफायर पर फिर बोले ट्रंप, अमेरिकी हमले से ईरान-इजराइल युद्ध खत्म कराने का दावा

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान-इजराल सीजफायर को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी हमले के बाद ईरान और इजराइल के बीच युद्ध समाप्त हुए हैं. इसके साथ ही ट्रंप ने एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर बयान दे दिया है.

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नीदरलैंड में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान कहा- अमेरिका के हमले के बाद ईरान और इजराइल के बीच युद्ध समाप्त हुआ. उन्होंने ये भी दावा किया कि अमेरिकी हमले से ईरान के परमाणु केंद्र को बड़ा नुकसान हुआ है. साथ ही उन्होंने कहा कि कतर में अमेरिकी एयरबेस पर ईरानी हमले से कोई नुकसान नहीं हुआ है. क्योंकि हमले से पहले ही एयरबेस से अमेरिकी सैनिकों को हटा लिया गया था. ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच पूरी तरह से सीजफायर हो चुका है, लेकिन अगर फिर से युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो अमेरिका जंग में शामिल होगा.

ईरान से अगले सप्ताह बड़ी डील करेगा अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के अधिकारी अगले सप्ताह बातचीत करेंगे, जिससे इजराइल और तेहरान के बीच हालिया संघर्ष के कारण बाधित हुई वार्ता बहाल होगी. नीदरलैंड में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान प्रेस वार्ता में ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं आपको बता दूं कि हम अगले सप्ताह ईरान के साथ बातचीत करने जा रहे हैं. हम किसी समझौते पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं.’’ ट्रंप ने कहा कि उन्हें ईरान के साथ बातचीत फिर से शुरू करने में कोई खास दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिकी हमलों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट कर दिया है.

भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर फिर बोले डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर पर एक बार फिर से बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने निदरलैंड में कहा, “सबसे महत्वपूर्ण, भारत और पाकिस्तान…मैंने व्यापार पर फोन कॉल की एक सीरीज के साथ इसे समाप्त किया. मैंने कहा कि यदि आप एक-दूसरे से लड़ने जा रहे हैं, तो हम कोई व्यापार सौदा नहीं करेंगे. पिछले सप्ताह पाकिस्तान के जनरल मेरे कार्यालय में थे. प्रधानमंत्री मोदी मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं. वह एक महान सज्जन व्यक्ति हैं, वह एक महान व्यक्ति हैं. मैंने उन्हें समझाया, और मैंने कहा, यदि आप लड़ने जा रहे हैं तो हम व्यापार सौदा नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, नहीं, मैं व्यापार सौदा करना चाहता हूं. हमने परमाणु युद्ध रोक दिया.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >