Donald Trump Firing : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चली गोली, कान छलनी, बाल-बाल बचे, देखें वीडियो

Donald Trump Firing : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चली जिसमें वे बाल-बाल बच गए. गोली उनके कान को छलनी करते हुए निकल गई.

Donald Trump Firing : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला किया गया है. जानकारी के अनुसार, हमला एक चुनावी रैली के दौरान किया गया. ट्रंप पेन्सिलवेनिया में रैली कर रहे थे, ठीक इसी बीच अचानक एक शख्स ने गोलीबारी कर दी. इस घटना का वीडियो सामने आया है. इसमें नजर आ रहा है कि ट्रंप बाल-बाल बच गए. गोली से उनके कान छलनी हो गए. यदि गोली 2 सेंटीमीटर भी इधर होती तो ट्रंप की जान जा सकती थी. इस गोलीबारी में एक शख्स की जान चली गई जबकि सीक्रेट सर्विस ने फायरिंग करने वाले को मार गिराया.

ट्रंप की हत्या की कोशिश पर राष्ट्रपति जो बाइडेन की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने घटना निंदा की और कहा कि अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है.

क्या नजर आ रहा है वीडियो में

वायरल वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप गोलियां चलने के बाद वहीं पोडियम पर झुकते नजर आ रहे हैं. इसके बाद सीक्रेट सर्विस एजेंट ( सिक्योरिटी गार्ड) उन्हें घेरते दिखे. ट्रंप भीड़ की तरफ अपना हाथ उठाकर उन्हें संबोधित कर रहे थे. सीक्रेट सर्विस ने एक बयान जारी करके कहा कि ट्रंप सुरक्षित हैं.

Read Also : Trump vs Biden US Presidential Debate 2024: जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप बिना हाथ मिलाए निकल लिये आगे

हिंसा के लिए हमारे देश में कोई जगह नहीं : कमला हैरिस

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि मुझे पेंसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यक्रम में हुई गोलीबारी के बारे में खबर मिली. राहत की बात यह है कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं पहुंची है. हम उनके, उनके परिवार और उन सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं जो इस गोलीबारी से घायल हुए हैं. इस तरह की हिंसा के लिए हमारे देश में कोई जगह नहीं है. हम सभी को इस घटना की निंदा करनी चाहिए.

राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं : बराक ओबामा

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि अमेरिका के लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. अभी तक ठीक से जानकारी नहीं है कि क्या हुआ था, लेकिन राहत की बात है कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को गंभीर चोट नहीं आई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >