‘अमेरिका का भविष्य चीन के घटिया स्टील से नहीं बनेगा' ट्रंप का बड़ा बयान, स्टील इंपोर्ट पर 50% टैरिफ

Tariff: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से नए टैरिफ की घोषणा करके कारोबारी जगत में खलबली मचा दी है. ट्रंप ने स्टील इंपोर्ट पर टैरिफ को दोगुना करने का फैसला किया है. स्टील इंपोर्ट पर टैरिफ 25 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है.

Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार जब से सत्ता में आए हैं, तब से उन्होंने लगातार अलग-अलग देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाकर तहलका मचाकर रखा है, जिससे दुनिया भर में ट्रेड वॉर की स्थिति पैदा हो गई है. एक बार फिर से ट्रंप ने टैरिफ को लेकर बड़ी घोषणा की है. ट्रंप ने स्टील इंपोर्ट पर टैरिफ को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है. उनके इस फैसले से दुनिया भर में खलबली मच गई है. ट्रंप ने इस फैसले के पीछे कारण बताते हुए कहा कि अमेरिका की स्टील कंपनियों को सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है. यह नया टैरिफ 4 जून से लागू हो जाएगा.

‘अमेरिका का भविष्य शंघाई के घटिया स्टील से नहीं बनेगा’

डोनाल्ड ट्रंप ने इस नए टैरिफ का एलान करते हुए चीन को घेरे में लिया. उन्होंने कहा कि देश का आने वाला कल शंघाई के घटिया और खराब स्टील से नहीं बनेगा. हमारे देश का भविष्य पिट्स की ताकत और मजबूती के साथ बनेगा. उनका कहना है कि यह फैसला अमेरिका की स्टील इंडस्ट्री को खत्म होने से बचाएगा और ही भविष्य में इस मजबूती देगा.

डोनाल्ड ट्रंप का वादा

डोनाल्ड ट्रंप ने लोगों की नौकरियां बचाने के अपने चुनावी वादे का जिक्र करते हुए कहा कि ‘ लोगों को डर था कि मॉन वैली में 3 हजार स्टील से जुड़ी नौकरियां खत्म हो जाएंगी. मैंने आपसे वादा किया था कि ऐसा होने नहीं दूंगा और आज मैं अपना यह वादा पूरा कर रहा हूं.

अमेरिका की स्टील कंपनियों में जापान की कंपनी निवेश करने वाली है

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि अमेरिकी स्टील कंपनियों में जल्द ही जापान की निप्पन स्टील कंपनी निवेश कर सकती है. उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि जापान से हमें एक बहुत अच्छी डील मिली है. इस डील से न केवल अमेरिकी स्टील की कंपनियों की मजबूती मिलेगी, बल्कि यह हमेशा अमेरिका की ही कंपनी रहेगी. जापान की कंपनी हमारे स्टील की कंपनियों को खरीद नहीं पाएगी.

यह भी पढ़े: Nuclear War : भारत और पाक में हो जाता न्यूक्लियर वॉर, डोनाल्ड ट्रंप बोले– मैंने रोका दोनों को

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >