Donald Trump Dance Video : कमर लचकाकर और दोनों हाथ उठाकर डोनाल्ड ट्रंप ने किया जबरदस्त डांस

Donald Trump Dance Video : जॉर्जिया में अपनी रैली के समापन पर ‘वाईएमसीए’ सांग पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जबरदस्त डांस करते दिखे. आप भी देखें ये वीडियो

Donald Trump Dance Video : अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं. चुनाव में जहां एक ओर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं उनके सामने कमला हैरिस चुनाव जीतकर पहली अमेरिकी राष्ट्रपति बनकर इतिहास रचने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहीं हैं. इस बीच ट्रंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वे डांस करते नजर आ रहे हैं. जॉर्जिया में अपनी रैली के समापन पर ‘वाईएमसीए’ सांग पर वे जबरदस्त डांस करते दिखे. वायरल वीडियो पर लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. आप भी देखें ये वायरन वीडियो

Read Also : US Election 2024: अमेरिका में मंगलवार को ही क्यों होता है चुनाव? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

आयोवा के नए सर्वे में कमला हैरिस राष्ट्रपति पद की दौड़ में आगे

इस बीच खबर है कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए अहम चुनाव से दो दिन पहले एक नए सर्वे में नजर आ रहा है कि आयोवा में संभावित मतदाताओं के बीच उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से 44 प्रतिशत के मुकाबले 47 प्रतिशत की बढ़त बनाए हुई हैं. हालांकि रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप ने इस सर्वे को फर्जी बताया है. भ्रामक बताते हुए उन्होंने इसे खारिज कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >