फरवरी में समाप्त हो रही इस संधि पर पुतिन का ऑफर, ट्रंप ने कहा सुनने में अच्छा लग रहा

Donald Trump Vladimir Putin Strategic Nuclear Weapon Agreement: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमिर पुतिन के रणनीतिक परमाणु हथियारों पर स्वेच्छा से सीमाएं बनाए रखने के विचार को बताया अच्छा.

Donald Trump Vladimir Putin Strategic Nuclear Weapon Agreement: अमेरिका और रूस यूक्रेन के मुद्दे पर युद्ध की शुरुआत से आमने सामने हैं. दोनों के बीच कई योजनाओं पर बात चली, लेकिन वह किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उस प्रस्ताव को अच्छा विचार बताया, जिसमें उन्होंने तैनात रणनीतिक परमाणु हथियारों पर स्वेच्छा से सीमाएं बनाए रखने की बात कही है. पिछले महीने पुतिन ने सुझाव दिया था कि दोनों देश 2010 की न्यू स्टार्ट संधि के तहत तय सीमाओं को बनाए रखें यह संधि फरवरी में समाप्त होने वाली है बशर्ते अमेरिका भी इसका पालन करे.

व्हाइट हाउस छोड़ते समय जब ट्रंप से इस प्रस्ताव पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मुझे यह अच्छा विचार लगता है.” रूस के संयुक्त राष्ट्र राजदूत वासिली नेबेंजिया ने हाल ही में कहा था कि मॉस्को इस बात का इंतजार कर रहा है कि वॉशिंगटन औपचारिक रूप से यह बताए कि संधि खत्म होने के बाद भी वह परमाणु हथियारों की सीमाओं को स्वेच्छा से बनाए रखने के लिए तैयार है या नहीं.

ऐसा कोई भी समझौता उस समय आएगा जब वॉशिंगटन और मॉस्को के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. ट्रंप और पुतिन की अगस्त के मध्य में अलास्का में हुई मुलाकात के बाद रूसी ड्रोन नाटो के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ कर चुके हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों देश किसी भी सहमति पर आते हैं. 

पुतिन ने टॉमहॉक पर दी चेतावनी

वहीं रविवार को जारी एक वीडियो क्लिप में पुतिन ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका द्वारा यूक्रेन को लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइलें दी जाती है, तो यह द्विपक्षीय संबंधों को गंभीर नुकसान पहुंचाएगा. पुतिन ने अपने वीडियो संदेश में कहा, “यह हमारे संबंधों को नष्ट कर देगा, या कम से कम उन सकारात्मक रुझानों को खत्म कर देगा जो हाल ही में इन संबंधों में दिखे हैं.”

रूस में अंदर तक हमला कर सकेगा यूक्रेन

टॉमहॉक मिसाइलों से यूक्रेन रूस के अंदर गहराई तक हमले कर सकेगा. टॉमहॉक मिसाइलों की क्षमता 2500 किमी तक मार करने की है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पिछले महीने कहा था कि वॉशिंगटन यूक्रेन के उस अनुरोध पर विचार कर रहा है, जिसमें उसने ऐसी मिसाइलें मांगी हैं जो रूस की राजधानी मॉस्को तक वार कर सकें, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस पर अंतिम फैसला हुआ है या नहीं. वहीं इस मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है. उन्होंने पुतिन से यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए कदम न उठाने पर निराशा जताई थी 

टॉमहॉक मिसाइलों पर अमेरिका की भी मजबूरी है. एक अमेरिकी अधिकारी और रॉयटर्स से बात करने वाले अन्य तीन सूत्रों ने बताया कि ट्रंप प्रशासन की यूक्रेन को लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइलें भेजने की इच्छा व्यावहारिक नहीं हो सकती, क्योंकि वर्तमान भंडार पहले से ही अमेरिकी नौसेना और अन्य उपयोगों के लिए आरक्षित हैं.

ये भी पढ़ें:-

परमाणु से 400 गुना घातक है एस्टेरॉयड, 2032 में चांद पर छाएगा सबसे बड़ा ग्रहण, NASA की चेतावनी

माउंट एवरेस्ट पर भयंकर बर्फीला तूफान, 1000 लोग फंसे, नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मचा हाहाकार

कैसे धोएंगी हानिया आमिर अपने बाल? पाकिस्तान के बाजार से गायब हुआ साबुन और शैम्पू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >