Diwali 2024 : दीपों से जगमगाया अमेरिका का व्हाइट हाउस, नहीं पहुंचीं कमला हैरिस, जो बाइडेन ने दी बधाई

Diwali 2024 : अमेरिका के व्हाइट हाउस में दिवाली धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दिवाली की बधाई दी.

Diwali 2024 : आज धनतेरस की शुरूआत के साथ ही देश में दिवाली के त्योहार की धूम दिखने लगी है. विदेशों में भी दिवाली लोग मनाने लगे हैं. जी हां…अमेरिका का व्हाइट हाउस दीपों से जगमगाता नजर आया. यहां दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. राष्ट्रपति चुनाव के पहले त्योहार ने वहां रह रहे भारतीयों में नया रंग भर दिया. इस अवसर पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लोगों को बधाई दी.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दी दिवाली की बधाई

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दिवाली के अवसर पर कहा कि मेरी पत्नी जिल बिडेन भी इस त्योहार को इंज्वाय करना चाहतीं थीं लेकिन वह विस्कॉन्सिन की यात्रा कर रही है. कमला (हैरिस) भी यात्रा कर रही है. मैंने कमला को कई कारणों से आगे बढ़ाया है. वह स्मार्ट है, वह कठिन परिश्रम करती है. आगे उन्होंने कहा कि दक्षिण-एशियाई अमेरिकी समुदाय ने अमेरिकी जीवन के हर हिस्से को समृद्ध किया है. दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला यह समुदाय काफी मामलों में खास है. अब दिवाली व्हाइट हाउस में गर्व से मनाई जाती है.

Read Also: Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन राशि के अनुसार करें खरीदारी, देखें राहुकाल का समय

जो बाइडन ने ‘व्हाइट हाउस’ के ‘ईस्ट रूम’ में कहा कि राष्ट्रपति के तौर पर ‘व्हाइट हाउस’ में अब तक के सबसे बड़े दिवाली समारोह की मेजबानी करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ. मेरे लिए इसका बहुत महत्व है. बाइडन के भाषण से पहले अमेरिकी सर्जन जनरल वाइस एडमिरल विवेक एच. मूर्ति, सेवानिवृत्त नौसैन्य अधिकारी एवं नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और ‘इंडियन-अमेरिका यूथ एक्टिविस्ट’ श्रुति अमूला ने भी समारोह को संबोधित किया. इस दौरान सुनीता ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रिकॉर्ड किया गया वीडियो संदेश भेजा और अपने पिता के द्वारा बताए गए शब्दों का उल्लेख किया.

कमला हैरिस नहीं पहुंचीं दिवाली के कार्यक्रम में

चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और बाइडन की पत्नी डॉ. जिल बाइडन इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर सके. व्हाइट हाउस के ‘ब्लू रूम’ में औपचारिक रूप से दीया बाइडन ने जलाया और कहा कि दक्षिण एशियाई अमेरिकी समुदाय ने अमेरिकी जीवन के हर हिस्से को समृद्ध किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >