Cyclone Tracker: तूफान ‘यागी’ ने चीन और वियतनाम में मचाई तबाही, 8 की मौत, 200 से अधिक घायल

Cyclone Tracker: तूफान ‘यागी’ शनिवार दोपहर को वियतनाम के उत्तरी हिस्से में टकराया, जिसके कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गई तथा 78 अन्य घायल हुए हैं.

Cyclone Tracker: वियतनामी मौसम विज्ञान अधिकारियों ने यागी को पिछले दशक में इस क्षेत्र में सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक बताया है. यागी दक्षिण चीन के द्वीपीय प्रांत हैनान तट से टकराने के बाद वियतनाम पहुंचा। ‘यागी’ के चलते हैनान में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 अन्य घायल हुए.

149 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकराया तूफान यागी

वियतनाम की सरकारी मीडिया की खबर के मुताबिक, तूफान ने वियतनाम के तटीय प्रांतों क्वांग निन्ह और हैफोंग में 149 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दस्तक दी. तूफान के टकराने से पहले तेज हवाओं के कारण एक पेड़ गिर गया, जिससे राजधानी में एक महिला की मौत हो गई. तूफान के टकराने से पहले क्वांग निन्ह प्रांत में स्थित वैश्विक विरासत स्थल पर सैकड़ों क्रूज का संचालन रद्द कर दिया गया. तूफान के कारण क्वांग निन्ह और थाई बिन्ह प्रांतों के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है.

चीन में तूफान ‘यागी’ से चार लोगों की मौत, 95 अन्य घायल

तूफान ‘यागी’ के दक्षिण चीन के द्वीपीय प्रांत हैनान तट पर भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ टकराने के कारण चार लोगों की मौत हो गई और 95 अन्य घायल हुए हैं. वहीं, हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए मजबूर होना पड़ा. यागी, इस साल का 11वां तूफान (टाइफून) है जो शुक्रवार को चीन के समुद्र तट से टकराया. इसने पहले हैनान में दस्तक दी और फिर गुआंगडोंग प्रांत पहुंचा. सुपर टाइफून ‘यागी’ ने भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ दक्षिण चीन में तबाही मचाई है.

चीन ब्लैकआउट

शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 15 लाख से अधिक प्रभावित घरों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए 2,200 से ज्यादा कर्मचारियों को लगाया गया है.

जेपी नड्डा के भाषण के दौरान निकला सांप, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >