Cyclone Tracker: आज तबाही मचाने आ रहा है तूफान ‘मिल्टन’, भारी बारिश का अलर्ट

Cyclone Tracker: अमेरिका में एक और चक्रवाती तूफान तबाही मचाने आ रहा है. तूफान ‘मिल्टन’ का खतरा कितना है? जानें फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डिसेंटिस ने क्या कहा

Cyclone Tracker: अमेरिका में एक और तूफान का खतरा मंडरा रहा है. 10 दिनों में दूसरी बार बड़ा तूफान आने की संभावना से लोग सहम गए हैं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की मानें तो, फ्लोरिडा में मिल्टन तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. नेशनल हरिकेन सेंटर ने इसे सबसे ज्यादा विनाशकारी तूफानों की कैटेगरी-5 में जगह दी है. इस कैटेगरी में रखने का मतलब है कि इससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है. तूफान मिल्टन बुधवार को यानी आज फ्लोरिडा के घनी आबादी वाले इलाके ‘टैम्पा बे’ से टकरा सकता है.

तूफान मिल्टन की वजह से इमरजेंसी अलर्ट जारी

मंगलवार तक तूफान मिल्टन टैम्पा से 1000 किमी दूर पर था. टैम्पा की आबादी 30 लाख से अधिक है. तूफान के टैम्पा बे तक पहुंचने पर इसके कमजोर पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है. इसके बाद यह भयंकर तूफान मध्य फ्लोरिडा से अटलांटिक महासागर की तरफ बढ़ जाएगा. मिल्टन तूफान मेक्सिको की खाड़ी से गुजरते हुए पहुंच रहा है. सोमवार रात को तूफान की गति करीब 285 kmph थी. यह फ्लोरिडा राज्य की ओर बढ़ रहा थ. तूफान की वजह से फ्लोरिडा की 67 में से 51 काउंटियों में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया है.

करीब 5 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया

फ्लोरिडा में तटवर्ती इलाकों को खाली करा दिया गया है. करीब 5 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा चुका है. अमेरिका में इससे पहले हेलेन तूफान आया था जिसने जमकर तबाही मचाई थी. हेलेन तूफान की वजह से कम से कम 225 लोगों की जान गई थी.

Read Also : Weather Forecast: दुर्गा पूजा में बारिश का खलल, कई राज्यों में गरज-चमक के साथ झमाझम, 11 अक्टूबर तक होगी बरसात

फ्लोरिडा पर तूफान का कितना असर पड़ेगा?

सोमवार को फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डिसेंटिस ने कहा कि यह देखना बाकी है कि ‘मिल्टन’ कहां दस्तक देगा, लेकिन यह स्पष्ट है कि फ्लोरिडा पर इसका बहुत बुरा असर पड़ने वाला है. गवर्नर ने कहा था कि आपके पास तैयारी के लिए एक दिन का समय है. मंगलवार तक आप तूफान से बचाव की अपनी तैयारी पूरी रखें. यदि आप फ्लोरिडा के पश्चिमी तटीय इलाकों, ‘बैरियर’ द्वीप के पास के इलाकों में रहते हैं तो आपको ये जगह खाली कर देनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >