Cyclone Tracker: तबाही मचाने आ गया चक्रवाती तूफान ‘क्रेथोन’, मूसलाधार बारिश की चेतावनी, स्कूल-ऑफिस बंद

Cyclone Tracker: दुनिया में एक और चक्रवाती तूफान दस्तक देने वाला है. जिससे भारी तबाही मचने की आशंका जताई जा रही है. तूफान क्रेथोन का खतरा मंडराने लगा है.

Cyclone Tracker: ताइवान पर चक्रवाती तूफान क्रेथोन का खतरा मंडराने लगा है. केंद्रीय मौसम प्रशासन के अनुसार, 209 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ आने वाले इस तूफान के गुरुवार को तड़के ताइवान के घनी आबादी वाले पश्चिमी तट पर पहुंचने की आशंका है.

बारिश और तेज हवाएं चलने से एक की मौत, 70 घायल

चक्रवाती तूफान आने की आशंका के बीच तेज हवाएं चलने और मूसलाधार बारिश के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 70 लोग घायल हो गए. तूफान की आशंका के मद्देनजर हजारों लोगों को निचले या पहाड़ी इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. विभाग ने बताया कि तूफान ‘क्रेथोन’ के कारण बदली मौसमी परिस्थितियों के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 70 लोग घायल हुए हैं.

तूफान के कारण स्कूल-ऑफिस सब बंद, घरेलू उड़ानें रद्द

पिछले चार दिनों में तटीय ताइतुंग काउंटी में कम से कम 128 सेंटीमीटर बारिश तथा प्रमुख बंदरगाह शहर काऊशुंग में 43 सेंटीमीटर बारिश हुई है. अधिकारियों ने पूरे तटीय क्षेत्र में स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद कर दिए हैं और सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं.

रिहायशी इलाके से 3000 से अधिक लोगों को निकाला गया

हुआलिन काउंटी में, भूस्खलन की आशंका वाले रिहायशी इलाके से 3,000 से अधिक लोगों को निकाला गया. दक्षिण-पश्चिमी शहर ताइनान में लगभग 200 लोगों और दक्षिणी पिंगटुंग काउंटी के 800 से अधिक निवासियों को भी निकाला गया है. लगभग 27 लाख की आबादी वाले शहर काऊशुंग के तूफान से सीधे प्रभावित होने की आशंका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >