Coup In Pakistan: पाकिस्तान में तख्तापलट की आहट, जरदारी की कुर्सी पर मुनीर मारेंगे डंक? बन सकते हैं नये पाक राष्ट्रपति

Coup In Pakistan: पाकिस्तान में एक बार फिर से तख्तापलट की सुगबुगाहट शुरू हो गई है. इसके पीछे की वजह है, फील्ड मार्शल सैयद असीम मुनीर अहमद शाह और पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बीच चल रही रस्साकशी. ऐसी खबर चल रही है कि बहुत जल्द जरदारी को कुर्सी से हटाकर मुनीर खुद पाक के नये राष्ट्रपति बन जाएंगे, मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो उन्होंने इसकी तैयारी भी कर ली है.

Coup In Pakistan: भारत के साथ संघर्ष के बाद आर्मी चीफ असीम मुनीर लगातार चर्चा में हैं. राष्ट्रपति आसिफ जरदारी के बेटे बिलावल भुट्टो ने हाल ही में असीम मुनीर की जमकर आलोचना भी की थी. बिलावल के मनीर के खिलाफ आलोचना जरदारी और मुनीर के बीच मनमुटाव की अटकलों को जन्म दे रहा है.

आसीफ जरदारी के खिलाफ चाल चल रहे मुनीर?

पाकिस्तान के अंदर से एक और खबर चल रही है कि मुनीर ने आसिफ जरदारी को कुर्सी से हटाने की तैयारी शुरू कर दी है. बिलावल की प्रतिक्रिया को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है. भारत के खिलाफ संघर्ष के बाद असीम मुनीर की ताकत बढ़ गई है. अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए मुनीर, जरदारी को कुर्सी से हटाने की तैयारी करना शुरू कर दिए हैं. खबर ये है कि मुनीर इतने तक ही नहीं रुकने वाले हैं, बल्कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भी पद से हटाने की साजिश रचेंगे.

पाकिस्तान में तख्तापलट का इतिहास पुराना

पाकिस्तान में तख्तापलट का इतिहास काफी पुराना है. सबसे पहले 1953-54 में गवर्नर-जनरल गुलाम मोहम्मद ने प्रधानमंत्री ख्वाजा नजीमुद्दीन की सरकार को बर्खास्त किया था. उसके बाद 1958 में जनरल अयूब खान ने पाकिस्तान के पहले राष्ट्रपति इस्कंदर मिर्जा को अपदस्थ कर सत्ता हथिया ली थी. 1977 में जनरल जिया-उल-हक ने ‘ऑपरेशन फेयर प्ले’ के तहत प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की सरकार का तख्तापलट किया था. आखिरी बार 1999 में जनरल परवेज मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार का तख्तापलट किया था. उस समय मुशर्रफ ने खुद को मुख्य कार्यकारी और बाद में राष्ट्रपति घोषित किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >