अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2028 में तीसरी बार राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है. ट्रंप कई मौकों पर तीसरे कार्यकाल की इच्छा जता चुके हैं. हाल ही में उन्होंने “Trump 2028” कैप पहनकर इस मुद्दे को फिर सुर्खियों में ला दिया, हालांकि उन्होंने इसे मजाक बताया.
क्या तीसरी बार राष्ट्रपति बनना चाहते हैं ट्रंप?
Al Jazeera के एर रिपोर्ट में बताया गया है कि जनमत सर्वेक्षणों के मुताबिक, 62 प्रतिशत अमेरिकियों को लगता है कि ट्रंप तीसरे कार्यकाल की कोशिश को लेकर गंभीर हैं, जबकि करीब 80 प्रतिशत लोग इसका विरोध करते हैं.
22वां संशोधन है सबसे बड़ी बाधा
अमेरिकी संविधान का 22वां संशोधन किसी व्यक्ति को दो बार से अधिक राष्ट्रपति चुने जाने से रोकता है. ट्रंप पहले ही दो बार राष्ट्रपति चुने जा चुके हैं. इसलिए तीसरे कार्यकाल के लिए मौजूदा संवैधानिक व्यवस्था सबसे बड़ी बाधा है. इसे बदलने के लिए कांग्रेस के दो-तिहाई बहुमत और 38 राज्यों की मंजूरी जरूरी होगी, जो बेहद कठिन प्रक्रिया है.
ये भी पढ़ें: मौत की सजा खत्म करने वाला लेबनान बना पहला अरब देश
उपराष्ट्रपति पद के रास्ते तीसरी बार राष्ट्रपति बनने का सुझाव
ट्रंप समर्थकों ने उपराष्ट्रपति पद के रास्ते से राष्ट्रपति पद तक लौटने का सुझाव भी दिया था, लेकिन ट्रंप ने इसे खारिज कर दिया. संविधान का 12वां संशोधन भी इस विकल्प को कानूनी चुनौती देता है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को वर्ल्ड बैंक की चेतावनी: बाढ़ राहत कोश से न करें खिलवाड़, 1.19 लाख परिवारों की मदद पर आ सकता है संकट
ऐसे में “Trump 2028” भले ही राजनीतिक नारे और चर्चा का विषय बना हुआ हो, लेकिन मौजूदा संविधान ट्रंप के लिए तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की राह में सबसे बड़ी दीवार है.
