कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप: 111 की मौत, मलबे में दबे दर्जनों लोग, देखें भयावह वीडियो

धरती के एक शक्तिशाली झटके ने पूरे कोलंबिया को तबाही के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है. 7.4 की तीव्र गति से आए विनाशकारी भूकंप ने देखते ही देखते कम से कम 111 जिंदगियों को लील लिया. भूकंप के बाद का वीडियो सामने आया है. नीचे देखें वीडियो.

कोलंबिया में सोमवार (10 अगस्त) को आए 7.4 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. राष्ट्रपति एबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 111 लोगों की मौत हो चुकी है और 87 लोग घायल हैं. भूकंप के तेज झटकों के कारण 61 से अधिक इमारतें ढह गईं, जिनके मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है.

अमरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप सुबह स्थानीय समयानुसार 7:34 बजे चोको प्रांत के सैन जोस डेल पाल्मार से 5 किमी पूर्व में आया था. इसका केंद्र जमीन से करीब 107 किमी गहराई में था. राहत और बचाव कार्य जारी हैं. भूकंप के बाद का भयावह वीडियो लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

भूकंप प्रभावित इलाकों में तबाही के आकलन के बाद मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है, जिसे देखते हुए सरकार ने नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी है. इसके तेज झटके कोलंबिया के अलावा पड़ोसी देशों वेनेजुएला, इक्वाडोर और पनामा में भी महसूस किए गए. हालांकि, अमेरिकी सुनामी अलर्ट सिस्टम (US Tsunami Warning System) के अनुसार कोलंबिया के प्रशांत महासागरीय तट (Pacific Coast) पर सुनामी का कोई खतरा या चेतावनी जारी नहीं की गई है. फिलहाल, कई शहरों में भारी नुकसान की खबरें आ रही हैं और प्रशासन राहत अभियानों में जुटा है.

ये भी पढ़ें: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहशत, 20 की मौत; इक्वाडोर-पनामा तक कांपी धरती

इमरजेंसी टीम बचे हुए लोगों की तलाश के लिए प्रभावित इलाकों में पहुंचीं. इससे वहां हुई भीषण तबाही का असली मंजर सामने आने लगा है. ढही हुई इमारतों के मलबे में अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं, जिसे देखते हुए अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्यों को पहली प्राथमिकता पर रखा है.

काली शहर के मेयर एलेजांद्रो एडर के अनुसार, भूकंप के कारण शहर में कम से कम 20 इमारतें गिर गई हैं. इन ढही हुई इमारतों के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने का काम जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >