Afghanistan:पाकिस्तान की सेना ने बीती रात अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र ( Airspace) में बमबारी की गई. इस हमलें में 11 बच्चों, एक महिला और एक बुजुर्ग आदमी की मौत हो गई है , जबकि 14 अन्य महिलाएं और बच्चे घायल हुए हैं . एएनआई न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान की सरकार ने इसकी पुष्टि की है. तालिबान की ओर से इस हमले पर ऐतराज जताया है.
अफगानिस्तान ने कहा- पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया गया है
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर युद्धविराम ( Ceasefire) के उल्लंघन का करने का आरोप लगाया है. अफगानिस्तान के प्रधानमंत्री मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद ने पाकिस्तान के हमले को संघर्ष विराम और शांति वार्ता की अवमानना करार दिया है. उन्होंने पाक पर दोबारा संघर्ष शुरू करने का आरोप भी लगाया है. उन्होंने कहा कि कतर की मध्यस्थता में दोहा में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच हुई शांति वार्ता की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हम यु्द्ध नहीं चाहते हैं, लेकिन पाकिस्तान को इस हमले का जवाब दिया जाएगा. उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री से इस मामले में फोन पर हुई बातचीत की भी चर्चा की.
दोनों देशों के बीच लंबे समय से डूरंड सीमा को लेकर चल रहा है विवाद
पाकिस्तान और अफगानिस्तान डूरंड सीमा रेखा (Durand Line) को अपने-अपने देश का हिस्सा बताते हैं. ब्रिटिश काल 1893 में यह सीमा रेखा खींची गई थी , लेकिन अफगानिस्तान इसे आधिकारिक तौर अंतरराष्ट्रीय सीमा के रूप में मान्यता नहीं देता है. अफगानिस्तान का कहना है कि यह सीमा रेखा उसके पश्तून इलाकों को बांटती है. इसी मामले को लेकर दोनों देशों के बीच लंबे समय से संघर्ष चलता आ रहा है.
