BRICS Summit: शी जिनपिंग ने 53 देशों को दी बंपर टैक्स छूट, दुनिया के लिए रखे 5 सुझाव; कहा- ताकत की मनमानी अब नहीं चलेगी

ब्रिक्स सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुनिया के नियमों पर बड़ा संदेश दिया. उन्होंने 53 अफ्रीकी देशों को बिना टैक्स व्यापार की छूट का ऐलान किया और सहयोग के लिए 5 सुझाव पेश किए.

BRICS Summit: नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स सम्मेलन के दूसरे सत्र में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुनिया के नियमों, सभी देशों की बराबरी और लोगों की भलाई पर बड़ा संदेश दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की मेजबानी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच ब्रिक्स देशों को शांति और स्थिरता बनाए रखने में मदद करनी होगी. चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से राष्ट्रपति का बयान जारी किया गया.

"जिसकी लाठी उसकी भैंस" का जमाना अब खत्म होना चाहिए

चीनी राष्ट्रपति ने कहा, "बिना नियमों के दुनिया ठीक वैसे ही है जैसे बिना ट्रैफिक लाइट वाला चौराहा, जहां अफरा-तफरी और गड़बड़ी होना तय है."
  • नियम सब मिलकर बनाएं: दुनिया के नियम किसी एक ताकतवर देश को नहीं, बल्कि सभी देशों को मिलकर बनाने चाहिए.
  • ताकत की मनमानी नहीं चलेगी: "जिसकी लाठी उसकी भैंस" यानी ताकतवर की मनमानी का दौर अब खत्म हो चुका है और इसे बहुत पहले छोड़ देना चाहिए था.
  • सबके लिए एक जैसा कानून: विकासशील देशों को एक-दूसरे के अंदरूनी मामलों में दखल न देने और आपसी झगड़ों को बातचीत से सुलझाने के नियम का पालन करना चाहिए. अंतरराष्ट्रीय कानून बिना किसी भेदभाव या दोहरे रवैये के सब पर एक समान लागू होने चाहिए.


ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026 : बीजिंग रवाना हुए Xi Jinping, भारत-चीन सीमा विवाद पर PM Modi से क्या हुई बातचीत, जानिए

53 अफ्रीकी देशों को बिना टैक्स व्यापार की छूट

शी जिनपिंग ने कहा कि किसी भी बड़े काम को पूरा करने के लिए सबसे पहले आम जनता का ध्यान रखना जरूरी है.

  • विकास की योजनाएं: पिछले पांच सालों में चीन ने साथी देशों के साथ मिलकर 2,000 से ज्यादा योजनाएं पूरी की हैं. इसके अलावा 2 लाख से ज्यादा लोगों को काम की ट्रेनिंग दी है, जिससे 120 से ज्यादा देशों के लोगों को फायदा मिला है.
  • अफ्रीका के लिए बड़ा ऐलान: चीन अपने दरवाजे पूरी दुनिया के व्यापार के लिए और खोल रहा है. चीन ने अपने साथ अच्छे रिश्ते रखने वाले सभी 53 अफ्रीकी देशों को बिना किसी सीमा शुल्क (टैक्स) के व्यापार करने की छूट दी है.

आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए चीन के 5 बड़े सुझाव

सम्मेलन के दौरान चीन ने ब्रिक्स और विकासशील देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए 5 आसान योजनाएं सामने रखीं.

  • आसान और सबकी पहुंच वाली AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) योजना: ब्रिक्स देशों के लिए एआई तकनीक को आसान बनाना और इसके सुरक्षित इस्तेमाल के नियम तय करना.
  • व्यापार और निवेश में आसानी: ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) बनाना और अगले साल व्यापार सम्मेलन आयोजित करना.
  • डिजिटल उद्योग में सहयोग: 'डिजिटल क्लाउड प्लेटफॉर्म' बनाकर ऑनलाइन कारोबार और डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूत करना.
  • स्मार्ट कारखाने (इंटेलिजेंट मैन्युफैक्चरिंग): ब्रिक्स देशों में आधुनिक और स्मार्ट कारखाने लगाने में मदद करना.
  • वैज्ञानिकों और इंजीनियरों का विकास: ब्रिक्स देशों के इंजीनियरों और युवाओं को एक-दूसरे से सीखने और ट्रेनिंग देने का मौका देना.


ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026 Day 2: पीएम मोदी ने दिए तरक्की के 4 मंत्र, आपदा से निपटने पर बनी सहमति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >