पोलैंड से ग्रीस जा रही फ्लाइट में बम की खबर, करायी गयी इमरजेंसी लैंडिंग, 190 लोग थे सवार

केटोवाइस हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया, उसे फोन पर सूचना दी गयी कि फ्लाइट में बम है. जिस समय यह खबर फोन पर दी गयी, उस समय फ्लाइट स्लोवाकिया के ऊपर उड़ान भर रहा था. बाद में विमान को डायवर्ट कर दिया गया.

पोलैंड से ग्रीस जा रही फ्लाइट में बम होने की खबर मिलने के बाद दहशत का माहौल बन गया. फ्लाइट रायनियर में कुल 190 लोग सवार थे. बम की खबर मिलने के बाद प्लेन में सवार सभी सवारियों की जान सांसत में आ गयी थी. आनन-फानन में प्लाइट को एथेंस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी.

यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया

प्लेइन की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी सवार 190 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. फिलहाल बम होने की खबर मिलने की जांच की जा रही है.

फोन पर मिली थी फ्लाइट में बम होने की खबर

केटोवाइस हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया, उसे फोन पर सूचना दी गयी कि फ्लाइट में बम है. जिस समय यह खबर फोन पर दी गयी, उस समय फ्लाइट स्लोवाकिया के ऊपर उड़ान भर रहा था. बाद में विमान को डायवर्ट कर दिया गया.

Also Read: कांग्रेस नेता के घर से साढे़ 10 लाख की चोरी का खुलासा, 3 अरेस्ट, फ्लाइट से घूमकर चोरों ने की थी जमकर शॉपिंग

रूसी-गोवा विमान में भी मिली थी बम होने की खबर

शनिवार को रूसी-गोवा विमान में भी बम होने की खबर मिली थी, जिसके बाद विमान को डायवर्ट कर दिया गया था. रूसी दूतावास ने कहा कि वह रूस से गोवा जाने वाली एक उड़ान के मार्ग परिवर्तित किये जाने के संबंध में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है, जिसे बम की धमकी के कारण उज्बेकिस्तान की ओर मोड़ दिया गया है. गोवा में पुलिस ने कहा कि गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर अधिकारियों को एक ईमेल मिला था, जिसमें दावा किया गया था कि विमान में बम है, जिसके बाद 240 यात्रियों वाले विमान को शनिवार तड़के उज्बेकिस्तान की ओर मोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >