पाकिस्तानी सेना पर BLA का बड़ा हमला, धमाकों का वीडियो जारी

BLA Attack Visual: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बलूचिस्तान के नोशकी में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला किया और वीडियो जारी किया. BLA ने 90 सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है.

BLA Attack Visual: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बलूचिस्तान के नोशकी में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमले का एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में एक बस में विस्फोट होता नजर आ रहा है. BLA द्वारा बड़ा दावा करते हुए हमले में 90 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की बात कही गई है.

बलूच लिबरेशन आर्मी का दावा

जानकारी के मुताबिक, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) की तरफ से आधिकारिक बयान देते हुए पाकिस्तानी सेना पर हमला करने का दावा किया गया है. बयान में कहा गया है कि उनकी ‘मजीद ब्रिगेड’ और ‘फतेह स्क्वाड’ ने बलूचिस्तान के नोशिकी इलाके में तैनात पाकिस्तानी सेना के एक सैन्य काफिले को निशाना बनाया है. BLA द्वारा पाकिस्तानी सेना के 8 बसों पर हमला किया गया था, जिनमें से एक बस पूरी तरह नष्ट हो गई है. साथ ही बड़ा दावा करते हुए हमले में 90 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की बात कही गई है. BLA द्वारा यह भी कहा गया है कि फतेह स्क्वाड ने हमले के बाद मौके पर पहुंचकर सभी सैनिकों को मार गिराया है.

BLA द्वारा जारी किए गए हमले के वीडियो में नजर आ रहा है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के नोशकी में गाड़ियां पूरी तरह नष्ट हो गईं. जहां यह हमला हुआ, वह क्वेटा से 150 किलोमीटर दूर है.

पाकिस्तानी सेना ने BLA के दावे को नकारा

हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने BLA द्वारा किए गए इस दावे को नकार दिया है. सेना की तरफ से बयान जारी करते हुए कहा गया कि हमले में 90 नहीं बल्कि 7 सैनिकों की मौत हुई है. इसके अलावा 21 सैनिक घायल हुए हैं. पाकिस्तानी सेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सेना का एक काफिला क्वेटा से ताफ्तान जा रहा था, तभी एक IED विस्फोटक से लदी गाड़ी ने एक बस को टक्कर मार दी. साथ ही एक बस पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) से हमला भी किया गया.

BLA संगठन का कहना है कि यह हमला पाकिस्तान सरकार द्वारा बलूच राजनीतिक कैदियों को रिहा न करने के जवाब में किया जा रहा है. इससे पहले BLA ने पेशवान जानी वाली एक ट्रेन का हाईजैक किया था, जिसमें 214 सैनिकों को बंधक बना मारने का दावा किया गया था. इस घटना के मात्र एक सप्ताह बाद ही इस हमले को अंजाम दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >