Bilawal Bhutto Threat To India: ‘सिंधु नदी पर बांध बना तो होगा युद्ध,’ मुनीर के बाद बिलावल ने भारत को दी गीदड़भभकी

Bilawal Bhutto Threat To India: पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर की परमाणु धमकी के बाद अब पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने गीदड़भभकी दी है. उन्होंने भारत को युद्ध की धमकी दी है.

Bilawal Bhutto Threat To India: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत के खिलाफ एक बार फिर से जहर उगला है. उन्होंने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को युद्ध की धमकी दी है. बिलावल ने कहा- अगर भारत सिंधु जल संधि को स्थगित रखता है और बांध बनाने की तैयारी करता है, तो युद्ध होगा. उन्होंने इसके लिए पाकिस्तानी जनता से समर्थन की अपील की है.

पाकिस्तान अमन की बात करता है : बिलावल

आतंकवादियों को पालने वाले पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा, पाक हमेशा अमन की बात करता है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, भारत हमेशा जंग की बात करता है. बिलावल ने कहा- हम मोदी सरकार को बताना चाहते हैं कि जंग छेड़ी गई, तो हम पीछे नहीं हटेंगे.

मुनीर ने भी सिंधु पर बांध को लेकर भारत की धमकी दी

पाक सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने भी सिंधु जल को लेकर भारत को धमकी दी. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर किसी बांध से पाकिस्तान का पानी रोका गया, तो इस्लामाबाद उसे नष्ट कर देगा. ‘डॉन’ अखबार ने मुनीर के हवाले से कहा, ‘‘हम भारत के बांध बनाने का इंतजार करेंगे, और जब वो बनाएंगे, तो हम उसे तबाह कर देंगे. सिंधु नदी भारत की जागीर नहीं है. पानी के प्रवाह को रोकने की भारत की हर कोशिश को नाकाम करने के लिए हमारे पास पर्याप्त साधन है.’’

मुनीर ने परमाणु हमले की धमकी दी थी

इससे पहले मुनीर ने भारत को परमाणु धमकी दी थी. अमेरिकी दौरे पर गए मुनीर ने कहा, ‘‘हम एक परमाणु राष्ट्र हैं. अगर हमें लगता है कि हम नीचे जा रहे हैं, तो हम अपने साथ आधी दुनिया को भी नीचे ले जाएंगे.’’

मुनीर ने कश्मीर को पाकिस्तान के गले की नस बताया

पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने एक बार फिर भारत विरोधी राग अलापते हुए कश्मीर को पाकिस्तान के गले की नस बताया है. अमेरिका में प्रवासी पाकिस्तानी समुदाय को संबोधित करते हुए मुनीर ने कहा कि कश्मीर ‘‘भारत का आंतरिक मामला नहीं है, बल्कि एक अधूरा अंतरराष्ट्रीय एजेंडा है. जैसा कि कायद-ए-आजम ने कहा था कि कश्मीर पाकिस्तान के ‘गले की नस’ है.’’

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच फोन पर हुई बात, जल्द भारत आएंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति

ये भी पढ़ें: Nuclear Threat: मुनीर की परमाणु धमकी पर आया भारत का करारा जवाब, अमेरिका ��ो दिखाया आईना

ये भी पढ़ें: टैरिफ-टैरिफ खेलते रहे, उधर यूरोप-अमेरिका को निगलने की तैयारी में ‘ड्रैगन’! 3 मिनट में पढ़ें पूरी खबर

ये भी पढ़ें: Nuclear Weapons : हम तो डूबेंगे स…, आसिम मुनीर ने भारत को दी परमाणु हमले की धमकी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >