इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस बयान पर रिएक्शन दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ही इजरायल का इकलौता ताकतवर सहयोगी है. नेतन्याहू ने इस दावे को खारिज करते हुए क्या कहा जानें.

बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार (5 जुलाई) को कहा कि उनके देश को भारत से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. Fox News को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका के अलावा हमारे और भी दोस्त हैं. भारत भी उनमें से एक है. 1.4 अरब आबादी वाले इस देश से हमें जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. नेतन्याहू ने यह भी कहा कि उन्हें भारत से सोशल मीडिया (खासकर फेसबुक पर) पर भारी समर्थन मिलता है. उन्होंने कहा कि फेसबुक पर मेरे कई समर्थक हैं.

भारत और इजरायल के रिश्ते लंबे समय से मजबूत रहे हैं. बेंजामिन नेतन्याहू  और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच भी अच्छी दोस्ती मानी जाती है. इसी साल नेतन्याहू ने मोदी को अपना पर्सनल फ्रेंड बताया था. साथ ही भारत को एक ग्लोबल पावर कहा था.

क्या कहा था जेडी वेंस ने?

नेतन्याहू के इस बयान के पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने इजरायल को लेकर सख्त टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही इस समय दुनिया के ऐसे नेता हैं जो इजरायल के साथ खड़े हैं. वेंस ने यह भी कहा कि अगर वह इजरायली सरकार में होते, तो अपने इकलौते ताकतवर सहयोगी अमेरिका को लेकर क्रिटिसाइज नहीं करते.

यह भी पढ़ें : खामेनेई के जनाजे पर डोनाल्ड ट्रंप का दावा- एक ही शॉट में सबको खत्म कर सकते थे

वेंस ने यह भी कहा कि पिछले तीन महीनों से इजरायल की सुरक्षा में इस्तेमाल हो रहे ज्यादातर हथियार अमेरिका में बने हैं और उनका खर्च अमेरिकी करदाताओं के पैसे से उठाया गया है. उनका कहना था कि ऐसे में इजरायल को अपने सबसे बड़े सहयोगी अमेरिका की आलोचना करने से बचना चाहिए.

पीएम मोदी ने किया था इजरायल का दौरा

इसी साल (फरवरी 2025) पीएम मोदी ने इजरायल का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि भारत पूरे विश्वास के साथ इजरायल के साथ खड़ा है. यह बयान उस समय आया था, जब दो दिन बाद इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला किया, जो आगे चलकर बड़े युद्ध में बदल गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >