भारत दौरे पर आ सकते हैं बांग्लादेश के पीएम तारीख रहमान, शेख हसीना का मुद्दा अहम

बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारीख रहमान की भारत यात्रा की संभावना है, लेकिन तारीख तय नहीं है. शेख हसीना का मुद्दा अहम है.

बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारीख रहमान के भारत दौरे की संभावना है, लेकिन अभी यात्रा की तारीख तय नहीं हुई है. बांग्लादेश की राज्य विदेश मंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने कहा है कि तारीख रहमान का भारत दौरा उनके व्यस्त कार्यक्रम और दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत की प्रगति पर निर्भर करेगा.

भारत ने भेजे दो निमंत्रण

टाइम्स ऑफ इंडिया के एक रिपोर्ट के आधार पर भारत की ओर से प्रधानमंत्री तारीख रहमान को दो निमंत्रण दिए गए है. पहला निमंत्रण द्विपक्षीय यात्रा के लिए है. वहीं, दूसरा निमंत्रण सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में शामिल होने के लिए दिया गया है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि तारीख रहमान भारत कब आएंगे.

ये भी पढ़ें: ऑफिशियल डाक्यूमेंट में है 15 अगस्त, फिर एक दिन पहले स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाता है पाकिस्तान?

शेख हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा भी अहम

भारत और बांग्लादेश के बीच बातचीत में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का मुद्दा भी अहम बना हुआ है. बांग्लादेश सरकार का कहना है कि शेख हसीना को वापस बांग्लादेश आकर वहां के कानून का सामना करना चाहिए.

हाल ही में भारत से शेख हसीना की एक ऑडियो-ओनली वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी. भारत ने इस कार्यक्रम से खुद को अलग करते हुए साफ किया कि वह इसके आयोजन या शेख हसीना के बयानों का समर्थन नहीं करता.

ये भी पढ़ें: सुगौली संधि के मूल दस्तावेज गायब? नेपाल के इस ऐतिहासिक समझौते ने तय की थी भारत से सीमा

रिश्तों में सुधार की कोशिश

अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव बढ़ गया था. हालांकि, अब दोनों देश रिश्तों को फिर से बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं. अब तारीख रहमान का संभावित भारत दौरा दोनों देशों के बीच रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम हो सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >