Bangladesh News : शेख हसीना के लिए भारत दूसरा ताज महल बनवाए, कबीर रिजवी ने कसा तंज

Bangladesh News : बीएनपी के वरिष्ठ संयुक्त महासचिव एडवोकेट रूहुल कबीर रिजवी ने भारत पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा है कि शेख हसीना के लिए दूसरा ताज महल बनवाना चाहिए.

Bangladesh News : बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार डॉ. मुहम्मद यूनुस पूर्व पीएम शेख हसीना की वापसी के प्रयास में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि जुलाई और अगस्त के दौरान हुई हत्याओं की जांच आगे बढ़ रही है. भारत से ढाका हसीना के प्रत्यर्पण की भी मांग करेगा. इस बीच, बीएनपी ने तंज कसा है. पार्टी के वरिष्ठ संयुक्त महासचिव एडवोकेट रूहुल कबीर रिजवी ने कहा है कि यदि भारत को शेख हसीना से इतना ही लगाव है, तो उसे देश में उनके लिए दूसरा ताजमहल बनवाना चाहिए.

लालमोनिरहाट के शहीद अबुल कासिम कॉलेज मैदान में रिजवी ने कहा कि हसीना के निर्वासन से भारत बहुत दुखी है. उन्हें बांग्लादेश वापस लाने और सत्ता में फिर से स्थापित करने की साजिश कर रहा है. शहीद जिया मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे मैच में मुख्य अतिथि के रूप वे यहां पहुंचे थे. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में यूनुस ने कहा है कि हर हत्या के लिए न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी.

Read Also : Bangladesh News : नाहिद इस्लाम ने कहा- बांग्लादेश में हिंदू खतरे में नहीं, भारत अल्पसंख्यकों की चिंता न करे

रिजवी ने कहा कि देश की जनता उस विकट परिस्थिति से अवगत हैं, जिसके तहत हमें कार्यभार संभालना पड़ा. छात्रों, श्रमिकों और जनता द्वारा जन विद्रोह किया गया. इसके बाद, फासीवादी नेता (हसीना) भाग गईं, जिससे देश में कोई भी सरकार नहीं रह गई थी. इस दौरान पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से निष्क्रिय हो गया, जिससे भयावह स्थिति पैदा हो गई. अब हम सभी नया बांग्लादेश बनाने की ओर बढ़ रहे हैं. जुलाई-अगस्त के विद्रोह के बाद, हमें एक ऐसा देश विरासत में मिला, जो पूरी तरह से अव्यवस्थित था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >