भारत के साथ बांग्लादेश के रिश्ते अब कैसे होंगे? पीएम उम्मीदवार तारिक रहमान की पार्टी का आया जवाब

Bangladesh Elections Result: बांग्लादेश चुनाव में नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) जीत की ओर बढ़ रही है. इस बीच बीएनपी की ओर से भारत और बांग्लादेश संबंध को लेकर बयान दिया गया है. नीचे वीडियो में देखें कि बीएनपी की स्थायी समिति के सदस्य ने क्या कहा है.

Bangladesh Elections Result: बीएनपी ने देश के आम चुनाव के नतीजे को मान्यता देने के लिए भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया. साथ ही उम्मीद जताई कि नयी सरकार के कार्यकाल में दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे. बीएनपी की स्थायी समिति के सदस्य और 2026 के चुनाव के मुख्य समन्वयक नजरुल इस्लाम खान का रिएक्शन सामने आया है.  उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी मोदी द्वारा जनादेश को मान्यता दिए जाने की सराहना करती है.

नजरुल इस्लाम खान ने कहा कि हम हमारे नेता तारिक रहमान को बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं. किसी लोकतांत्रिक देश द्वारा जनता के फैसले को मान्यता दिया जाना अच्छी बात है. नरेंद्र मोदी ने ऐसा किया है. हमारा विश्वास है कि हमारे नेता तारिक रहमान के नेतृत्व में इन दोनों देशों और उनके लोगों के बीच संबंध मजबूत होंगे.

तारिक रहमान की जीत पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन

इससे पहले, मोदी ने बीएनपी के नेता तारिक रहमान को निर्णायक जीत पर शुक्रवार को बधाई दी. उन्होंने कहा कि वह विकास के साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस जीत ने रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश की जनता के भरोसे को दर्शाया है.

तारिक रहमान बन सकते हैं बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री

तारिक रहमान ने पहली बार संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी का नेतृत्व किया. खुद भी चुनाव में हिस्सा लिया. उनके नेतृत्व में पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है. इस जीत के बाद तारिक रहमान बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें : कौन हैं तारिक रहमान? 17 साल का वनवास खत्म कर बन सकते हैं बांग्लादेश के PM

दो-तिहाई बहुमत हासिल किया बीएनपी ने

बीएनपी ने 12 फरवरी को हुए चुनाव में 300 सदस्यीय संसद में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया. यह छात्रों के नेतृत्व में 2024 में हुए प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश में पहला संसदीय चुनाव है. इस प्रदर्शन की वजह से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटना पड़ा था. हालांकि बांग्लादेश के निर्वाचन आयोग (ईसी) ने चुनाव परिणाम की अभी औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन स्थानीय मीडिया के अनुमान के अनुसार, बीएनपी और उसके सहयोगियों ने 210 से अधिक सीट जीत ली हैं जबकि जमात-ए-इस्लामी मुख्य विपक्ष के रूप में उभरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >