ऑस्ट्रेलिया में बड़ा विमान हादसा: लैंडिंग के दौरान हैंगर से टकराया प्लेन, पायलट की मौत

Australia Plane Crash: ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में पैराफील्ड एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे में बड़ा नुकसान हुआ है. जांच एजेंसियों के मुताबिक, ट्विन-इंजन डायमंड DA42 प्लेन के हैंगर 54 से टकराने के बाद इलाके में ब्लैक स्मोक का अलर्ट जारी किया गया. अस्पताल में भर्ती 11 घायलों में से कई की हालत नाजुक बनी हुई है.

Australia Plane Crash: साउथ ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड स्थित पैराफील्ड एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हो गया है. लैंडिंग की कोशिश के दौरान एक विमान सीधे एयरपोर्ट के हैंगर (विमान रखने की जगह) से जा टकराया. लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर भीषण आग लग गई. पुलिस के बयान के मुताबिक, इस घटना के तुरंत बाद सुरक्षा के लिहाज से आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है.

हादसे में पायलट की जान गई

ऑस्ट्रेलियन मीडिया आउटलेट 7News की रिपोर्ट के मुताबिक, इस क्रैश में पायलट और उसमें सवार एक यात्री की मौत हो गई है. वहीं, 11 अन्य लोगों को चोटें आई हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. एबीसी न्यूज से बात करते हुए चीफ इंस्पेक्टर एंड्रयू मैकक्रैकन ने बताया कि उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान एयरपोर्ट के ‘हैंगर 54’ से टकरा गया था.

घायलों में से एक की हालत बहुत नाजुक

पुलिस के अनुसार, घायलों में से एक की हालत बहुत नाजुक है, जबकि दो अन्य को गंभीर चोटें आई हैं. एक व्यक्ति को मामूली चोट लगी है और छह लोग धुएं की वजह से बीमार हुए हैं. टक्कर के बाद हैंगर से निकले काले धुएं के कारण मेट्रोपॉलिटन फायर सर्विस ने स्थानीय लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है.

जांच के घेरे में ट्विन-इंजन विमान

ऑस्ट्रेलियन ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्यूरो ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा एक ट्विन-इंजन वाले ‘डायमंड DA42’ (Diamond DA42) विमान के साथ हुआ है. अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि लैंडिंग के वक्त तकनीकी खराबी हुई थी या कोई और वजह रही.

ये भी पढ़ें: इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के 3 लड़ाकों को किया ढेर, एयर स्ट्राइक में तबाह किए कई ठिकाने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Govind jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >