America Snowfall: अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर! कड़ाके की ठंड से लोग हलकान, दर्जनों उड़ानें रद्द

America Snowfall: कंसास और इंडियाना के कुछ हिस्सों में बर्फबारी के कारण कई सड़कों पर बर्फ जम गया है. इंडियाना में, इंटरस्टेट 64 और यूएस रूट 41 के कुछ हिस्से बर्फ से पूरी तरह ढक गई है.

America Snowfall: अमेरिका में मौसम की मार से लोग बेहाल है. मध्य अमेरिका में भीषण बर्फीले तूफान की आहट है. अमेरिकी मौसम विभाग 6 करोड़ लोगों को सावधान रहने के लिए अलर्ट जारी किया है. विभाग का अनुमान है कि भयंकर बर्फीला तूफान आने वाला है. यह तूफान के बीते एक दशक का सबसे खतरनाक तूफान बन सकता है. राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कंसास और मिसौरी से लेकर न्यू जर्सी तक बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की है. मौसम सेवा अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि ‘इस क्षेत्र के उन स्थानों पर जहां सबसे अधिक बर्फबारी होती है, वहां कम से कम एक दशक की सबसे भारी बर्फबारी हो सकती है.’

मौसम सेवा ने जारी की चेतावनी

अमेरिकी मौसम सेवा ने केंटकी, मैरीलैंड, मध्य इलिनोइस, वर्जीनिया, इंडियाना समेत कई प्रांतों के लिए चेतावनी जारी की है.बर्फबारी, सर्द हवा और लगातार गिरते तापमान के कारण लोगों को जीना मुहाल हो गया है. अमेरिका के इस शीतकालीन तूफान से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. मध्य-पश्चिम और मध्य अटलांटिक इलाकों में भारी बर्फबारी से तबाही का मंजर है. बर्फबारी के कारण अमेरिका के एक बड़े हिस्से में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

सड़कों पर जमा बर्फ

कंसास और इंडियाना के कुछ हिस्सों में बर्फबारी के कारण कई सड़कों पर बर्फ जम गया है. इंडियाना में, इंटरस्टेट 64 और यूएस रूट 41 के कुछ हिस्से बर्फ से पूरी तरह ढक गई है. इंडियाना स्टेट पुलिस ने मोटर चालकों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की. कंसास सिटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ने भीषण बर्फबारी के कारण कई विमानों का परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया है. मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि देश के दो-तिहाई पूर्वी हिस्से में खतरनाक, हाड़ कंपा देने वाली ठंड होगी और सर्द हवाएं चलेंगी.

कई उड़ानें रद्द

अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा ने एनापोलिस इलाके में करीब 20 से 30 सेंटीमीटर बर्फबारी की आशंका जताई है. बाल्टीमोर में भी मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा एजेंसियों को जरूरतमंद लोगों को आश्रय समेत अन्य जरूरी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूरे अमेरिका में बर्फीले तूफान के कारण करीब डेढ़ हजार से ज्यादा हवाई उड़ानें रद्द हो गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >