अमेरिका में कारों से मिल रहे फ्रोजन शव, 60 पहुंची मरने वालों की संख्या, बर्फ की चादर में लिपटा यह शहर

अमेरिका के न्यूयॉर्क में जारी तूफान के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से बेपटरी हो गया है. सड़क, रेल और हवाई यातायात पूरी तरह बाधित हो गये है. बफेलो समेत कई इलाकों में ड्राइविंग बैन लागू कर दिया गया है. कई इलाकों में बर्फ की मोटी परत जम गई है. ब

अमेरिका में आये बर्फीले तूफान की तबाही हर ओर दिख रही है. पूरा न्यूयॉर्क शहर बर्फ की सफेद चादर में ढक गया है. तूफान और जमे बर्फ के कारण सड़क और हवाई यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है. हालत यह है कि सड़क पर खड़े वाहनों में बर्फ की मोदी परत जम गयी है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तूफान से मरने वालों की संख्या अब 60 तक पहुंच गई है. कई लोगों की लाशें फ्रोजन हालत में कार से मिली हैं.

कारों में मिल रहे हैं फ्रोजन शव: अमेरिका के कुछ शहरों में तूफान के कारण भीषण सर्दी पड़ रही है. तूफान के कारण कुछ लोग कई दिनों से कार में फंसे हुए हैं. वहीं, हवाई अड्डों को भी बंद कर दिया गया है. ठंड के कारण लोगों की मौत हो जा रही है. वहीं, घरों और कारों में मरने वालों के शव मिल रहे हैं. यह शव फ्रोजन हालत में मिल रहे हैं. ठंड से पूरी तरह जमे हुए.

तूफान के कारण भीषण ठंड: अमेरिका में आए बर्फीले तूफान के चलते देश के कई हिस्सों में भीषण ठंड पड़ रही है. पश्चिमी न्यूयॉर्क में लोगों को भारी हिमपात का सामना करना पड़ रहा है. तूफान और हिमपात ने बफेलो के लिए भी स्थिति कठिन कर दी है. हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राष्ट्रीय मौसम सेवा के मुताबिक बफेलो नियाग्रा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिमपात का कुल स्तर 49.2 इंच से ज्यादा तक पहुंच गया था.

Also Read: बीजेपी का मिशन 2024: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज ओडिशा दौरा, बैठकों और कार्यक्रमों में होंगे शामिल

कई इलाकों में ड्राइविंग बैन लागू: अमेरिका के न्यूयॉर्क में जारी तूफान के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से बेपटरी हो गया है. सड़क, रेल और हवाई यातायात पूरी तरह बाधित हो गये है. बफेलो समेत कई इलाकों में ड्राइविंग बैन लागू कर दिया गया है. कई इलाकों में बर्फ की मोटी परत जम गई है. बर्फबारी के कारण बिजली चली गई है. जिस कारण मुसीबत कई गुणा बढ़ गयी है.
भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >