America Attack on Iran : अमेरिका ईरान में तबाही मचाने को तैयार, डोनाल्ड ट्रंप ने दी अटैक प्लान को मंजूरी

America Attack on Iran : 13 जून को इजराइल ने अचानक तेहरान पर बमबारी शुरू कर दी, जिसमें परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. एक मानवाधिकार समूह के अनुसार, इन हमलों में 239 नागरिकों समेत 585 लोगों की मौत हुई और 1,300 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले की योजना को मंजूरी दे दी है.

America Attack on Iran : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले की योजना को मंजूरी दे दी है, लेकिन फाइनल आदेश फिलहाल रोका गया है. ट्रंप ने अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ एक अहम बैठक की जिसमें यह फैसला लिया. उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय से पहले यह देखा जाएगा कि क्या ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम छोड़ने को तैयार है या नहीं. इसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी. रॉयटर्स ने वॉल स्ट्रीट जर्नल की खबर का हवाला देते हुए यह जानकारी शेयर की. खबर में बताया गया है कि मीटिंग में शामिल तीन लोगों ने जानकारी दी है कि राष्ट्रपति ट्रंप को उम्मीद है, इजराइल के हमलों में शामिल होने की धमकी से ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम छोड़ने के लिए तैयार हो सकता है.

खामेनेई ने कहा– नहीं करेंगे सरेंडर

इजराइल के भीषण हमलों के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने बुधवार को अमेरिका के सरेंडर करने की बात को सख्ती से खारिज कर दिया. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका संघर्ष में सैन्य रूप से शामिल होता है, तो उसे अपूरणीय क्षति उठानी पड़ेगी. खामेनेई का यह बयान ईरान के सरकारी टेलीविजन पर वीडियो संदेश के रूप में प्रसारित किया गया. इससे एक दिन पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ईरान से ‘‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’’ की मांग की थी और कहा था कि खामेनेई को मारने की फिलहाल कोई योजना नहीं है.

यह भी पढ़ें : Video : हमने ड्रोन और मिसाइलें देखीं, हम डर गए, भारत लौटे छात्रों ने बताए ईरान के हालात

क्या चाहते हैं बेंजामिन नेतन्याहू?

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू चाहते हैं कि ट्रंप अमेरिका को ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में शामिल करें. यही नहीं, ईरान के गुप्त रूप से चल रहे परमाणु हथियार कार्यक्रम को खत्म करें. इजराइली वायुसेना का दावा है कि उन्होंने ईरान की फोर्डो, नतांज, इस्फहान और कराज जैसी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला किया है और नुकसान भी पहुंचाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >