ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट्स पर अमेरिका ने किया हमला, बोले नेतन्याहू- शक्ति से ही आती है शांति

America Air Strikes In Iran : ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग में अब अमेरिका भी खुलकर शामिल हो चुका है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से इस बात की पुष्टि की गई. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान की तीन प्रमुख परमाणु साइट्स (फोर्डो, नतांज और इस्फहान) पर सफलतापूर्वक हवाई हमले किए हैं.

America Air Strikes In Iran : इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग में अब अमेरिका खुलकर सामने आ गया है. युद्ध के दसवें दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान की तीन प्रमुख परमाणु साइट्स पर हमला किया है. फोर्डो, नतांज और एस्फाहान पर बेहद सफल हवाई हमला अमेरिका की ओर से किया गया है. ट्रंप ने बताया कि सभी अमेरिकी विमान अब ईरानी हवाई क्षेत्र से बाहर निकल चुके हैं. फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया और सभी विमान सुरक्षित रूप से लौट रहे हैं. ट्रंप ने अमेरिकी सैनिकों को बधाई देते हुए कहा कि दुनिया की कोई भी सेना ऐसा नहीं कर सकती थी. उन्होंने कहा, “अब शांति का समय है.”

आज रात अमेरिका और ट्रंप ने पूरी ताकत के साथ कार्रवाई की : बेंजामिन नेतन्याहू

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के ट्रंप के फैसले को इतिहास बदल देने वाला साहसिक कदम’ बताया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और मैं अक्सर कहते हैं, शक्ति से ही शांति आती है. पहले ताकत दिखाई जाती है, फिर शांति स्थापित होती है. नेतन्याहू ने कहा कि आज रात अमेरिका और ट्रंप ने पूरी ताकत के साथ कार्रवाई की है.

अपने एयरबेस पर अमेरिका ने जारी किया हाई अलर्ट

अमेरिका ने ईरान की तीन परमाणु साइट्स पर बी2 बॉम्बर्स से बम गिराने के बाद पश्चिम एशिया में सभी सैन्य ठिकानों पर हाई अलर्ट जारी किया है. व्हाइट हाउस ने टेलीविजन नेटवर्क को अलर्ट किया है. इस संबोधन में ट्रंप ईरान की तीन परमाणु साइट्स पर किए गए अमेरिकी हमले की जानकारी शेयर कर सकते हैं.

अमेरिकी पोतों पर फिर हमले शुरू किए जाएंगे: हुती विद्रोही

इससे पहले ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों ने धमकी दी थी कि अगर ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ इजराइल के सैन्य अभियान में शामिल हुआ तो वे लाल सागर में अमेरिकी जहाजों और युद्धपोतों पर हमले फिर से शुरू कर देंगे. शनिवार को यह धमकी हुती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी द्वारा पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो बयान में आई. सारी ने कहा, ‘‘यदि ईरान के खिलाफ इजराइल के हमले में अमेरिका शामिल होता है तो सशस्त्र बल (हुती विद्रोही) लाल सागर में अमेरिकी जहाजों और युद्धपोतों को निशाना बनाएंगे.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >